Ind vs Aus: रोहित शर्मा ने संन्यास को लेकर खुद कर दिया बड़ा ऐलान, सिडनी टेस्ट के बीच मिली बड़ी खबर
Ind vs Aus, Rohit Sharma: भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने खुद सिडनी टेस्ट से बाहर होने को लेकर स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि उन्हें टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्होंने खुद इस मैच से आराम लेने का फैसला किया था। रोहित शर्मा का कहना है कि उनकी फिटनेस और मैचों की प्राथमिकता के हिसाब से यह निर्णय लिया गया था।
उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन (Ind vs Aus, Rohit Sharma)
रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर चर्चा रही है, क्योंकि पिछले कुछ टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके बावजूद रोहित ने कहा कि यह उनकी ओर से लिया गया व्यक्तिगत निर्णय है, न कि टीम मैनेजमेंट का दबाव। क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा से बाहर करने की खबर सामने आई थी।

रोहित ने खुद लिया बाहर होने का फैसला
सिडनी टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका बल्ला फिलहाल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है और इसलिए उन्होंने खुद ही बाहर बैठने का निर्णय लिया। उनका यह कदम टीम के हित में था, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि जो खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं, उन्हें इतने महत्वपूर्ण मैच में खेलने का मौका नहीं मिलना चाहिए।
अभी संन्यास नहीं लेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस बयान में स्पष्ट रूप से यह साफ कर दिया कि वह अपने क्रिकेट करियर को लेकर कोई रिटायरमेंट का विचार नहीं कर रहे हैं। भले ही मौजूदा समय में उनके रन नहीं बन रहे हैं। लेकिन उनका यह कहना था कि पांच महीने बाद स्थिति बदल सकती है और रन आ सकते हैं, इसलिए वह अपनी मेहनत जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके निर्णय को बाहरी लोग जो केवल लैपटॉप, कलम और कागज लेकर बैठते हैं, तय नहीं कर सकते।
इसके अलावा रोहित ने यह भी कहा कि सिडनी आने के बाद उन्होंने मैनेजमेंट को सूचित किया था कि वह आखिरी मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह लगातार कोशिश कर रहे थे लेकिन रन नहीं बन रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications