IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से अच्छा मुकाबला किया, सपोर्ट में आया मौजूदा दिग्गज खिलाड़ी

चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैचों में हारकर सीरीज में पिछड़ गई है, एक मैच हारते ही उनको सीरीज गंवानी पड़ेगी।

Australia Team

IND vs AUS: भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की हार हुई और प्रदर्शन काफी खराब रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की काफी आलोचना भी हो रही है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी अप्रोच पर भी सवाल खड़े किए। इन सबके बीच ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम का समर्थन किया है। मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया का भारत में प्रदर्शन को लेकर बचाव किया है। उन्होंने भारतीय परिस्थितियों को खेलने के लिए काफी मुश्किल बताया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया मुकाबला

मीडिया से बातचीत करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि मैं समझता हूं कि ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला किया। एक सेशन खराब चला गया, बाकी ऑस्ट्रेलिया का खेल उत्कृष्ट रहा। भारत में खेलना काफी मुश्किल होता है और हम जैसे विदेशी लोगों के लिए वहां चीजें आसान नहीं होती। मुझे लगता है कि दिल्ली टेस्ट में कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो हम अच्छे मुकाबले में थे। अलग-अलग मौकों पर हमने भारतीय टीम का मुकाबला किया और हमें कुछ समय के लिए उस प्रदर्शन के साथ टिककर रहना था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

खिलाड़ी अगले मैच में करेंगे वापसी

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि दिल्ली टेस्ट मैच में तीसरे दिन हम अच्छी स्थिति में थे और उस दिन आगे दिख रहे थे लेकिन पहले सेशन में चीजें खराब हो गई। इससे पहले हम सही दिशा में जा रहे थे और ऐसा लग रहा था कि हम लंबा खेलेंगे। मैं समझता हूं कि हमारे खिलाड़ी अगले टेस्ट मैच में वापसी करेंगे।

एक सेशन में आउट हुई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

उल्लेखनीय है कि दिल्ली टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 61 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारतीय टीम से आगे और अच्छी स्थिति में थी। इसके बाद तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई और बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 113 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए 7 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया ने 115 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त प्राप्त कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+