IND vs AUS: इंदौर टेस्ट मैच में डेविड वार्नर या ट्रेविस हेड में कौन करेगा ओपन? कोच मैकडोनाल्ड ने दी बड़ी अपडेट
Indore Test: ऑस्ट्रेलियाई कोच कहा, हमने पहले ही तय कर लिया था ऐसी परिस्थितियों में हम फंसते हैं ओपनिंग के लिए क्या विकल्प होंगे। अब हम वही आजमाने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) इस समय खराब फॉर्म के अलावा कंकसन की चोट से भी जूझ रहे हैं और उनके बारे में ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एक अपडेट दी है। डेविड की फॉर्म के चलते यह माना जा रहा है कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले 2 मुकाबलों में शायद ही खेलेंगे लेकिन साथ ही उनको चोट भी लगी हुई है और कोच के मुताबिक टीम मैनेजमेंट इस अनुभवी बल्लेबाज को तीसरे टेस्ट मैच में उतारने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। यह मुकाबला 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।
36 साल के वार्नर को दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट मैच में अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो चोट लगी थी। मोहम्मद सिराज की एक गेंद उनकी कोहनी पर हिट हुई थी जिसके चलते उनको एक छोटा सा हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हुआ और उसके बाद उनको कंकसन चोट भी लगी जिसके चलते मैथ्यू रेनसा ने उनको रिप्लेस किया था। ऑस्ट्रेलिया ये टेस्ट मुकाबला 6 विकेट से हारा था और कंगारू कोच मैकडोनाल्ड का कहना है कि वार्नर अभी भी अपनी चोट से जूझ रहे हैं और अगर वे तीसरे टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे।
हेड ने एक समय दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ओपन करते हुए भारत को काफी दबाव में डाल दिया था लेकिन तीसरे दिन जैसे ही उनका विकेट गिरा तो कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गई। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वेबसाइड के मुताबिक कोच ने बताया है कि कोहनी अभी भी दुख रही है और टीम मैनेजमेंट उनको उतारने की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि अनिश्चितता बरकरार है। यह भी खुलासा किया कि भारत आने से पहले ही यह तय कर लिया गया था हेड ऐसी स्थिति में ओपनर होंगे।
उन्होंने कहा, हमने पहले ही तय कर लिया था अगर हमारे ओपनर में किसी को कोई दिक्कत होती है तो हेड उनको रिप्लेस करेंगे। अगर वार्नर आगे उपलब्ध नहीं है तो हेड ही उम्मीदवार हैं।
एंड्रूय ने हेड की तेज रन बनाने की काबिलियत की ओर इशारा किया और कहा कि उनकी इस तरह की बैटिंग भारतीय उपमहाद्वीप में काफी कामगार साबित हो सकती है। यह भी बताया कि एक और चोटिल खिलाड़ी कैमरन ग्रीन प्री-कैंप के दौरान बल्लेबाजी करते हुए थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। ग्रीन को 1 मार्च से होने वाले इस मुकाबले के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। मैकडोनाल्ड ने कहा ग्रीन को बेंगलुरु में बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी दिक्कत आई थी।












Click it and Unblock the Notifications