IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में अब टीम इंडिया की हार पक्की? किस वजह से जीत के दरवाजे बंद
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चल रहा टेस्ट मैच काफी अहमियत रखता है। टीम इंडिया के सामने पांचवें दिन के खेल में बड़ी चुनौती हार बचाने की होगी। भारतीय टीम चौथे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरी पारी में आउट नहीं कर पाई।
ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 228 रन बनाते हुए 333 रनों की लीड पहले ही हासिल कर ली है। ऐसे में पांचवें दिन सबसे पहले भारत को अंतिम विकेट लेना होगा। इसके बाद ही आगे का रास्ता साफ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। जीत दर्ज पर पाना भारत के लिए मुश्किल काम है।

कितना लक्ष्य हुआ है मेलबर्न में चेज (IND vs AUS)
पिछले 70 सालों की बात की जाए, तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ा स्कोर 332 (इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया) का रहा है, जिसे चेज किया जा सका है, यह भी 1928 में हुआ था। इससे बड़ा लक्ष्य कभी चेज नहीं हो पाया है। 21वीं सदी में तो यहाँ चेज करना मुश्किल काम ही रहा है। इसे देखते हुए भारत के लिए परेशानी वाली बात है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की लीड तो 333 रनों की हो गई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का इतिहास देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत की हार होगी। मैच ड्रॉ कराने का प्रयास किया जा सकता है।
पांचवें दिन की पिच भी अहम (IND vs AUS)
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच से भी गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिल रही है। चार दिनों की बात करें, तो सबसे ज्यादा सीम मूवमेंट चौथे दिन ही देखने को मिली है। 30 फीसदी सीम मूवमेंट इस पिच पर दिखाई दी है। ऐसे में पांचवें दिन पिच से और ज्यादा मदद मिलेगी। नाथन लायन का भी अहम रोल रहेगा। ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएगी।
जीत के लिए चाहिए कोई चमत्कार (IND vs AUS)
इसी मैच की पहली पारी को देखा जाए, तो नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने बचा लिया था, अन्यथा बल्लेबाजी यूनिट ने तो आत्मसमर्पण कर दिया था। सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने ऊपरी क्रम पर रन बनाए थे। उनके अलावा अन्य सभी मुख्य बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए थे। भारत के लिए यह नेगेटिव पक्ष रहा है। बैटिंग में कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को जीत दिला सकता है।












Click it and Unblock the Notifications