IND vs AUS: दोनों PM की मौजूदगी में हुआ टॉस, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग का फैसला किया

Ahmedabad Test: अहमदाबाद टेस्ट मैच के साथ ऑस्ट्रेलिया नजरें इंदौर में मिली जीत की लय को आगे बढ़ाने पर होंगी तो वहीं टीम इंडिया यहां जीतकर सीरीज और WTC फाइनल दोनों को पक्का करना चाहेगी।

IND vs AUS

Ahmedabad Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर सीरीज 2023 का अंतिम टेस्ट मुकाबला आज हो रहा है जहां पर दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस मैच को देखने के लिए पहुंच चुके हैं। ये भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट रिश्तों के 75 साल मनाने का मौका है। इस अवसर पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बनीस भी मौजूद हैं जिनको बीसीसीआई के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव ने सम्मानित किया। रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर को सम्मानित किया और जय शाह ने भारतीय प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

पीएम को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखते ही बनता था। भीड़ से मोदी-मोदी का शोर आ रहा था। ये मोदी का गृहनगर भी है। इस शोरगुल और उत्साह से भरपूर एनर्जी वाले माहौल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। उन्होंने बताया है कि इंदौर की विनिंग टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरी ओर रोहित शर्मा एंड कंपनी एक बदलाव के साथ उतरी है जो अपेक्षित था। पूरी सीरीज में साधारण नजर आने वाले मोहम्मद सिराज को बाहर करके शमी को जगह दी गई है। मोहम्मद शमी को इंदौर में आराम दिया गया था। अब भारत के पास घर पर बेस्ट प्रदर्शन करने वाले दो गेंदबाज हैं। दूसरे उमेश यादव हैं।

भारतीय टीम के पास दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मैच जीतने के साथ सीरीज जीतने और WTC चैम्पियनशिप का फाइनल पक्का करने का मौका होगा।

पिच के बारे में बताया जा रहा है कि ये स्पिन की मददगार रहेगी लेकिन सीरीज में मिली अब तक कि पिचों की तुलना में ये बेहतर है।

IND vs AUS 4th Test प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+