IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़ा बदलाव! मैक्सवेल की वापसी, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs AUS Australian Team: भारत के खिलाफ बचे हुए एक वनडे मैच और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बड़े बदलावों की घोषणा की है। वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त लेने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का ध्यान एशेज और टी-20 सीरीज पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी खबर स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी है।

ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से टीम होगी मजबूत (IND vs AUS Australian Team)

कलाई में फ्रैक्चर के कारण बाहर चल रहे ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह से फिट होकर टी20 सीरीज़ के अंतिम तीन मैचों में खेलते दिखेंगे। मैक्सवेल के साथ बेन ड्वारशुइस भी टी-20 टीम में शामिल किए गए हैं और वह अंतिम दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को भी टी-20 टीम में जोड़ा गया है। जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम और मजबूत दिखाई पड़ती है।

IND vs AUS 1

युवा पेसर को भी मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने अनकैप्ड युवा तेज गेंदबाज माहली बेयर्डमैन को भी टी-20 स्क्वॉड में शामिल करके सबको चौंकाया है। बेयर्डमैन तीसरे टी20 मैच से टीम का हिस्सा होंगे। बेयर्डमैन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2024 का अंडर-19 विश्व कप जीता था, और उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/15 का स्पेल डाला था। अब लंबे समय बाद वह टीम में वापस आए हैं।

बड़े खिलाड़ियों को दिया गया आराम

टी-20 सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (दूसरे मैच के बाद) और सीन एबॉट (तीसरे मैच के बाद) को रिलीज़ कर दिया जाएगा। उन्हें आगामी शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड के लिए तैयारी करने का समय दिया गया है। मध्य क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को भी गुरुवार को एडिलेड में हुए दूसरे वनडे मैच के बाद वनडे टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। वह भी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड की तैयारी करेंगे।वनडे सीरीज़ का अंतिम मैच शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा, जिसके लिए जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ तीसरे ODI के लिए ऑस्ट्रेलिया ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया T20I टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (सिर्फ़ पहले तीन मैच), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (सिर्फ़ आखिरी तीन मैच), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (सिर्फ़ आखिरी दो मैच), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (सिर्फ़ पहले दो मैच), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+