IND vs AUS: मेलबर्न टी20 में भारत की हार के 5 गुनहगार, ऑस्ट्रेलिया को जीतने में की मदद

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया पहले खेलते हुए 125 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी, अभिषेक शर्मा ने 68 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम की हार के कुछ कारण रहे हैं। कुछ प्लेयर्स थे, जिनसे उम्मीद थी लेकिन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। भारतीय टीम की हार के पांच जिम्मेदार

ind vs aus
प्लेयर्स के बारे में जरूर जानना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो

टीम के कप्तान से उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे, लेकिन वे शुरुआती झटकों के बीच खुद भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों मोर्चों पर नाकामी दिखी। सूर्या खुद नंबर तीन पर खेलने के लिए नहीं आए, यह भी एक बड़ी गलती थी।

शुभमन गिल सस्ते में आउट

गिल की धीमी शुरुआत ने टीम को दबाव में ला दिया। पावरप्ले में रन गति नहीं बढ़ी और हेज़लवुड की सटीक गेंद पर वे आउट हो गए। टीम को मज़बूत शुरुआत की सख्त जरूरत थी, जो गिल नहीं दे पाए। गिल महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, जो उनके कद के हिसाब से जस्टिफाई नहीं किये जा सकते।

संजू सैमसन ने गंवाया मौका

लंबे समय बाद मौका मिला, लेकिन सैमसन फिर से नाकाम रहे, मैच में उनको तीसरे स्थान पर भेजा गया था। वे नाथन एलिस की गेंद पर LBW हो गए। सैमसन कब आउट होंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल होता है। उनको उछाल और बाउंस वाली पिच पर आज टिकने का प्रयास करना था।

तिलक वर्मा का गैर जिम्मेदाराना शॉट

युवा बल्लेबाज़ से उम्मीद थी कि वह मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देंगे, लेकिन वे बिना खाता खोले लौट गए। उनके आउट होते ही टीम इंडिया 30 रन से कम स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी।

अक्षर पटेल ने नहीं दिया अभिषेक का साथ

जब अभिषेक शर्मा एक छोर से तेजी से रन बना रहे थे, तब अक्षर के पास स्ट्राइक रोटेट करने और साझेदारी निभाने का मौका था। लेकिन वह 7 रन बनाकर आउट होकर लौट गए। उनके आउट होने के बाद निचले क्रम का पतन तेज़ी से हुआ। अक्षर पटेल हर मौके पर रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनको सिर्फ अभिषेक के साथ खड़े होना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इससे टीम इंडिया की रन गति में कमी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+