IND vs AUS: भारत की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, इन खिलाड़ियों के कारण ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
IND vs AUS: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जाने के बाद पहले ही मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। बारिश की आवाजाही के बीच 26 ओवर के मुकाबले में भारतीय टीम 136 रनों का मामूली स्कोर खड़ा करने के बाद हार गई और कंगारुओं ने सीरीज में बढ़त बना ली।
भारतीय टीम हर विभाग में फ्लॉप साबित हुई। कुछ खिलाड़ियों से काफी ज्यादा उम्मीद थी लेकिन ये खरा नहीं उतर पाए। ऑस्ट्रेलिया ने पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय टीम को धूल चटाकर पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारत की हार के जिम्मेदार 5 प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए।

रोहित शर्मा का फ्लॉप खेल
ओपन करते हुए रोहित शर्मा से उम्मीद थी कि वह गिल के साथ मिलकर एक मजबूत शुरुआत देंगे लेकिन लम्बे समय बाद वापस आने के बाद उनका बल्ला खामोश रहा, वह महज 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत का विकेट पतन भी यहां से शुरू हुआ।
विराट कोहली का डक
लंदन से आकर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले विराट कोहली ने अभ्यास भी किया था लेकिन मैच में आते ही उनका बल्ला खामोश हो गया। वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। पर्थ की उछाल वाली पिच पर विराट कोहली महज 8 गेंदों का सामना कर आउट हो गए। भारत के लिए यह बड़ा झटका था।
शुभमन गिल ने नहीं समझी जिम्मेदारी
शुभमन गिल को पता था कि दो बड़े खिलाड़ी आउट हो गए हैं, ऐसे में उनको बाकी समय क्रीज पर बिताने का प्रयास करना था। खासकर नई गेंद पर तो उनको टिके रहना था लेकिन लेग स्टम्प के बाहर की गेंद खेलकर वह आउट हो गए। इससे भारत की नींव हिल गई।
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का ख़राब खेल
धाकड़ फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर के बल्ले से रनों की उम्मीद थी और उनके पास पूरी क्षमता भी है। वह अगर क्रीज पर टिकते तो भारतीय टीम का स्कोर आगे जा सकता था लेकिन उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हुए 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर मिडल ऑर्डर को अस्थिर कर दिया।
वॉशिंगटन सुंदर ने गंवाया मौका
गेंदबाजी में तो सुंदर ने एक विकेट झटका था लेकिन बैटिंग में वह कुछ नहीं कर पाए। उनको बैटिंग की वजह से ही बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया था। गेंदबाजी में तो कुलदीप यादव को भी ला सकते थे लेकिन बैटिंग की वजह से सुंदर को जगह मिली लेकिन वह फ्लॉप हो गए और महज 10 रन बना पाए।












Click it and Unblock the Notifications