IND vs AUS: 'विराट कोहली कल दोहरा शतक जड़ सकते हैं,' पूर्व खिलाड़ी की भविष्यवाणी
भारतीय टीम ने तीसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, कोहली की फिफ्टी के अलावा शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली।

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की तरफ से कुछ बेहतरीन पारियां देखने को मिली। शुभमन गिल उनमें सबसे आगे रहे। गिल के बल्ले से धाकड़ शतकीय पारी आई। कोहली ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 माह बाद टेस्ट में फिफ्टी जमाई। इस तरह से उन्होंने भी अपने मजबूत इरादे दिखा दिए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर अब कोहली के बल्ले से आने वाले रनों को लेकर एक अनुमान लगाया है। गावस्कर के अलावा संजय बांगड़ ने भी कोहली को लेकर एक अहम बात कही है।

कोहली बना सकते हैं दोहरा शतक
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोहली ने कहा कि सबसे अच्छी चीज यह है कि जिस तरह कोहली ने पिच का बर्ताव देख फिफ्टी जमाई है, वह इसे दोहरे शतक में भी बदल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया पर लीड हासिल करेगी और मुकाबला जीतने का मौका भी उनके पास है।

250 रन बनाकर रनों की भूख शांत कर सकते हैं
सुनील गावस्कर ने कहा कि कोहली रनों के भूखे थे। इस क्रम में आगे उन्होंने कहा कि जब कोई भूखा होता है और खाने के लिए पर्याप्त चीजें नहीं मिलती, तो खाने के लिए मिली हुई चीज क्यों छोड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शतक नहीं जमाया है। इसलिए अच्छा रास्ता यही है कि 250 रन बनाकर इस भूख को शांत किया जाए।

संजय बांगड़ ने भी की तारीफ
गावस्कर के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की तरफ से भी कोहली की बल्लेबाजी को लेकर बयान आया और उन्होंने भी तारीफ की। बांगड़ ने कहा कि ओवरऑल यह एक अच्छी पारी थी। स्पिनरों के खिलाफ उनकी अप्रोच शानदार थी। नाथन लायन के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को लेकर काफी बातें होती हैं। जब आप इतने लम्बे समय से खेल रहे होते हैं, तो निश्चित रूप से आप किसी न किसी गेंदबाज के खिलाफ आउट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications