IND vs AUS: शुभमन गिल ने अपने शतक को आईपीएल से जोड़ा, कह दी यह बड़ी बात

शुभमन गिल के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सैकड़ा देखने को मिला है, टीम इंडिया को मजबूती प्रदान करने में उनकी अहम भूमिका रही।

Shubman Gill

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से धमाकेदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी काफी रन देखने को मिले। इसके बाद भारतीय टीम ने भी कसर नहीं छोड़ी। भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शुभनम गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और शतक जमा दिया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा सैकड़ा है। गिल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कुछ अहम बातों का जिक्र किया।

गिल ने अपनी रणनीति के बारे में बताया

गिल ने अपनी रणनीति के बारे में बताया

गिल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए कहा कि यहां शतक जड़कर अच्छा लग रहा है। यह आईपीएल में मेरा घरेलू मैदान है और यहां रन बनाना अच्छा रहा। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है, गेंद से जो भी कुछ घटित हो रहा था, वह रफ-पेच पर गिरने से हुआ था। जब भी मौका मिल रहा था, मैं सिंगल लेने का प्रयास कर रहा था। ईमानदारी से कहूँ, तो मैं सकारात्मक रहकर सिंगल के लिए ही खेल रहा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम आक्रामक नहीं थी। हमने 300 के करीब 3 विकेट गंवाए हैं और चौथे दिन बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। क्या पता पांचवें दिन विकेट हमारे गेंदबाजों को मदद भी कर सकता है।

पुजारा के साथ गिल ने की अहम भागीदारी

पुजारा के साथ गिल ने की अहम भागीदारी

गौरतलब है कि ने सबसे पहले रोहित शर्मा के साथ एक अर्धशतकीय भागीदारी की और बाद में उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर भी कुछ ऐसा ही किया। पुजारा और गिल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। पुजारा 42 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पुजारा सेट होने के बाद आउट हो गए। वह अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। लंच के बाद लगभग पूरा सेशन पुजारा और गिल खेल गए।

विराट कोहली ने जमाया अर्धशतक

विराट कोहली ने जमाया अर्धशतक

विराट कोहली ने मैदान पर आने के बाद अपने इरादे दिखाए और धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर अविजित 44 रनों की भागीदारी की। इस दौरान कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट पर 289 रनों का स्कोर हासिल किया। दोनों टीमों के लिए चौथे दिन का खेल काफी अहम रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+