IND vs AUS: केएस भरत द्वारा कैच छोड़ने पर हंगामा, बरसे पड़े गावस्कर, कार्तिक और रवि शास्त्री

केएस भरत ने ट्रेविस भरत का कैच छोड़ दिया था, हालांकि उनके ड्रॉप कैच के बाद भारत को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा।

KS Bharat

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर सुबह के सेशन में सधी हुई शुरुआत करने में सफलता पाई थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की थी। ट्रेविस हेड ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और अपने आक्रामक इरादे दिखाए थे। हालांकि हेड के शॉट कैच छूटने के बाद आए थे। उनका यह कैच विकेट के पीछे कीपर केएस भरत ने छोड़ दिया था। उमेश यादव की गेंद पर यह कैच टपकाया गया था। भरत के कमर से थोड़ा ऊपर यह कैच आया था। वह इसे पकड़ने में नाकाम रहे।

भरत द्वारा कैच टपकाये जाने के बाद कॉमेंट्री बॉक्स के कई नामी चहरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सपाट पिच पर आसान कैच छोड़ना खराब चीज मानी गई। भरत की कैचिंग को लेकर सुनील गावस्कर सबसे आगे रहे। उनके अलावा दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री ने भी प्रतिक्रिया दी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन भी उनके साथ जुड़ गए।

भरत के कैच छोड़ने पर आए बयान

सुनील गावस्कर: निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में कैच आसान नहीं होते हैं, इस कैच को देखो। गेंद ऑफ़ स्टंप से बाहर पड़ी थी और अंदर आई तथा कैच छोड़ दिया गया।

मैथ्यू हेडन: हेडन ने कहा कि भरत के हाथ गलत पोजीशन में थे। वह नीचे गए और बाद में एडजस्ट नहीं कर पाए। ऐसा लग रहा था कि यह उनकी जिद्द थी कि गेंद यहां आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हेडन के अलावा रवि शास्त्री ने कहा एक सीधा हाथ में आया हुआ कैच गिरा दिया गया।

दिनेश कार्तिक: उन्होंने कहा कि कीपर नर्वस थे। गेंद जहाँ थी, उससे हाथ नीचे थे। आप कह सकते हैं कि गेंद लहरा रही थी। जैसा भरत ने सोचा था, उससे ज्यादा वॉबल हुई। जिस जगह हाथ होने थे, उससे नीचे रह गए। इससे पता चल रहा है कि वह इस समय नर्वस थे।

हालांकि भरत द्वारा छोड़े गए इस कैच से भारतीय टीम को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ा। हेड इस समय 7 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। वह 32 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। ट्रेविस हेड को अश्विन ने चलता किया। वह आगे आकर गेंद को सीधा खेलने के प्रयास में मिडऑन के हाथों लपके गए। इस तरह भारतीय टीम एक बड़ा नुकसान उठाने से बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+