IND vs AUS: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर की टीम में हुई वापसी; पंत बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से तो दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। ऐसे में तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर है। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है वहीं पंत को बाहर बैठाया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल।
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 20 सितंबर, मोहली- ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता
  • दूसरा टी20: 23 सितंबर, नागपुर- भारत ने 6 विकेट से जीता
  • तीसरा टी20: 25 सितंबर, हैदराबाद
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
  • ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+