रविन्द्र जडेजा अब सर नहीं 'पठान' कहे जाएंगे, विराट कोहली ने दिया नाम और वीडियो वायरल

दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला, कोहली ने जडेजा को एक नया नाम दिया।

Kohli and Jadeja

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन रहा था और उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही धाकड़ प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली टेस्ट मैच में भी वह शानदार गेंदबाजी करने में सफल रहे हैं। जडेजा को अक्सर सर, रॉकस्टार और बापू आदि नामों से बुलाया जाता है लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला है। विराट कोहली ने जडेजा को एक अलग ही नाम से बुलाया और विकेट लेने के लिए कहा। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान यह घटना देखने को मिली।

कोहली ने दिया जडेजा को अलग नाम

कोहली ने दिया जडेजा को अलग नाम

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 64वें ओवर में विराट कोहली के आवाज स्टम्प माइक से सुनाई दी। इसमें कोहली ने जडेजा को 'पठान' कहा। हाल ही में बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इसमें हीरो का नाम पठान है। जडेजा को भी कोहली ने कहा कि चल पठान शाबाश, आउट करके दे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शायद जडेजा के बालों की स्टाइल पठान फिल्म के शाहरुख़ की तरह है इस वजह से कोहली ने यह कहा होगा। इसके अलावा फिल्म के एक गाने में जडेजा के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। उस वजह से भी कोहली ने उनको पठान नाम दिया होगा।

रविन्द्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी

रविन्द्र जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी

गौरतलब है कि नागपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले जडेजा का प्रदर्शन यहां भी कुछ कम नहीं रहा। दिल्ली टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान रविन्द्र जडेजा के खाते में 3 विकेट आए। इस तरह वह इस मैच में भी अहम प्रदर्शन करने में सफल रहे। जडेजा के अलावा अश्विन को 3 विकेट मिले। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 4 विकेट हासिल हुए।

उस्मान ख्वाजा ने बनाए रन

उस्मान ख्वाजा ने बनाए रन

ऑस्ट्रेलिया के बड़े नाम पहले दिन के खेल में फ्लॉप रहे। डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। इन सबके बीच उस्मान ख्वाजा ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और 81 रनों की पारी खेली। उनके अलावा पीटर हैंड्सकोंब अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+