IND vs AUS: रविंचद्रन अश्विन ने बनाया ऑलराउंडर प्रदर्शन से डबल रिकॉर्ड, केवल 5वें भारतीय बने

IND vs AUS 2nd Test: रविचंद्रन अश्विन से पहले वीनू मांकड़, श्रीनिवास वेंकटराघवन, कपिल देव, और अनिल कुंबले अन्य चार क्रिकेटर हैं जो इस मील के पत्थर तक पहुंचे हैं।

 Ravichandran Ashwin

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि वह अपनी घरेलू जमीन पर तीन ऐसे स्पिनरों के साथ खेल सकती है जो उतनी ही महारत से बैटिंग भी कर सकते हैं। दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम की मुश्किल पिच पर भारत ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के बल्ले से फिर योगदान हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर केवल एक ही रन की लीड लेने दी। इस दौरान जडेजा ने 26, पटेल ने 74 और अश्विन ने 37 रन बनाए।

5000 रन और 700 विकेट

5000 रन और 700 विकेट

रविचंद्रन अश्विन ने इसके साथ ही शनिवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5000 रन और 700 विकेट का डबल पूरा करते हुए एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया। तमिलनाडु में जन्मे इस ऑलराउंडर ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। ये ऐसा मुकाबला है जहां पर ऑस्ट्रेलिया पलटवार कर चुका है और भारत को मैच जीतना है अश्विन की गेंदबाजी पर काफी भार आने जा रहा है।

 भारत के केवल पांचवें क्रिकेटर

भारत के केवल पांचवें क्रिकेटर

एक और बढ़िया बैटिंग के साथ अश्विन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 5000 रन और 700 विकेट का दोहरा पूरा करने वाले भारत के केवल पांचवें क्रिकेटर हैं। वीनू मांकड़, श्रीनिवास वेंकटराघवन, कपिल देव, और अनिल कुंबले अन्य चार क्रिकेटर हैं जो इस मील के पत्थर तक पहुंचे हैं। अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 700 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए थे। अश्विन ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने अपने 9वें ओवर में मानरस लाबुशेन को 18 रन पर आउट कर दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर ढेर कर दिया था लेकिन खुद भी ये टीम 262 रन ही बना पाई।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पूरी हावी

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पूरी हावी

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी करना इतना आसान नहीं लग रहा है क्योंकि यहां पर खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वार्नर का कंकसन के चलते बाहर होना कंगारूओं का वरदान बन गया है और टीम का संयोजन व ऊर्जा पूरी तरह से बदल गई है। वार्नर ना केवल खुद जूझ रहे थे बल्कि टीम का मनोबल भी खत्म कर रहे थे। अब उनके स्थान पर ट्रेविस हेड बैटिंग कर रहे हैं जो हैरी ब्रूक्स की तरह बैजबॉल स्टाइल बल्लेबाज हैं। वे जितना क्रीज पर रहेंगे मैच को भारत की पकड़ से उतना दूर कर देंगे।

मैच बचाने की बहुत बड़ी चुनौती

मैच बचाने की बहुत बड़ी चुनौती

भारत की दिक्कत इन-फॉर्म बल्लेबाजों की कमी है क्योंकि ना राहुल के पास फॉर्म है ना कोहली और पुजारा के पास निरंतरता है। श्रेयस अय्यर अभी ही टीम में आए हैं और श्रीकर भरत के पास योगदान करने की कोई काबिलियत बल्ले से नहीं नजर आ रही है। ऐसे में भारत को दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में आक्रामक रुख अपना चुकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। कल के दिन ट्रेविस हेड केवल एक सेशन में ही खेल को मेहमानों के पक्ष में मोड़ देंगे जहां भारत के लिए वापसी का शायद ही कोई रास्ता हो। ऐसे में पहली प्राथमिकता हेड से छुटकारा पाकर लाबुशेन और स्मिथ को जल्द समेटना होगा।

Recommended Video

    Ind vs Aus 2nd Test: Virat Kohli को दूसरे टेस्ट में दिया गया गलत आउट, मच गया बवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+