IND vs AUS: डेविड वार्नर के खराब प्रदर्शन के आलोचक हुए गौतम गंभीर, केवल ऑस्ट्रेलिया में ही आता है खेलना!

David Warner Poor Form: 'बढ़िया टेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं वार्नर', गौतम गंभीर ने कहा, उन्होंने केवल ऑस्ट्रेलिया में खेलना आता है। गंभीर का मानना है ये बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में ही शानदार है और कही नहीं।

David Warner

टेस्ट क्रिकेट में डेविड वार्नर का करियर शायद अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है जहां वे कई पारियों में एक बार चमकते हैं और हर बार बुझे रहते हैं। एशियाई पिचों पर उनको स्पिन के खिलाफ तो दिक्कत आ ही रही है लेकिन सटीक तेज गेंदबाजी को नई गेंद से झेलना भी आसान नहीं दिख रहा है। बल्ले से एक और असफलता के बाद अब शायद उनको एक दो पारियां और दी जा सकती हैं। शुक्रवार को, नई दिल्ली में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी ने वार्नर को आउट कर दिया। विकेट के पीछे स्लिप में लपके जाने से पहले उन्होंने 15 रन बनाए। जिस तरह से वार्नर संघर्ष कर रहे हैं उस पर गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की जमकर आलोचना की।

वार्नर जूझ रहे हैं

वार्नर जूझ रहे हैं

15 रन श्रृंखला में वार्नर का अब तक का सर्वोच्च स्कोर था क्योंकि उन्होंने पिछले सप्ताह नागपुर टेस्ट में 1 और 10 रन बनाए थे। जाहिर है जैसे भारत में केएल राहुल निशाने पर हैं वैसे ही वार्नर भी जूझ रहे हैं। नागपुर मैच में इन दोनों के प्रदर्शन के बाद, अनुभवी क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने राहुल और वार्नर को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की सलाह दी। लेकिन दोनों खेले और फिर से फ्लॉप साबित हुए। वहां राहुल को पूरी भारतीय टीम का ही सपोर्ट हासिल है तो वार्नर को भी कप्तान पैट कमिंस और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का सपोर्ट मिला है।

19 पारियों में केवल 21.78 की औसत से 414 रन ही बनाए

19 पारियों में केवल 21.78 की औसत से 414 रन ही बनाए

इस आउट ने भारत में वार्नर के संघर्ष को भी जारी रखा, जहां उन्होंने 19 पारियों में केवल 21.78 की औसत से 414 रन ही बनाए। भारतीय सरजमीं पर वार्नर के संघर्ष पर बात करते हुए, गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि ये 36 साल के वार्नर का भारत में तीसरा दौरा था। इसके अलावा ये खब्बू 15 सीजन के लिए इंडियन प्रीमियर लीग भी खेल रहा था। लेकिन फिर भी भारत की पिचों पर चुनौतीपूर्ण हालातों में रन करने का तरीका ढूंढ नहीं पाया।

आप 15 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं

आप 15 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं

गौतम ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर आप वार्नर की इस पारी को देखते हैं, तो वह साफ तौर पर संघर्ष कर रहे थे। अश्विन तो उनके खिलाफ सफल रहते हैं लेकिन अब वार्नर मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के खिलाफ भी संघर्ष कर रहे थे। यह आपका तीसरा दौरा है और आप 15 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि परिस्थितियां बहुत अलग थीं। भारतीय बल्लेबाज टेस्ट से सिर्फ 15 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, एक अभ्यास मैच खेलने के लिए जाते हैं और आपने भारत में काफी खेला है और इसके बावजूद आपके पास ऐसे आंकड़े हैं।"

केवल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ही शानदार बल्लेबाज हैं

केवल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ही शानदार बल्लेबाज हैं

गंभीर ने इंग्लैंड में वार्नर के संघर्ष को भी उजागर किया। और कहा कि ये बल्लेबाज टेस्ट मैचों का कोई खास खिलाड़ी नहीं हैं। वार्नर ने कहा, "जब आप ऑस्ट्रेलिया जाने पर भारतीय बल्लेबाजों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आंकते हैं, तो आप डेविड वार्नर के लिए भी यही बात कह सकते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड दोनों में बहुत संघर्ष किया है। उन्हें इंग्लैंड और भारत दोनों में टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है। इसलिए हमें यह नहीं कहना चाहिए कि वह शानदार बल्लेबाज है। वह केवल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ही शानदार बल्लेबाज हैं।"

Recommended Video

    IPL 2023: IPL का पूरा शेड्यूल BCCI ने किया जारी, जानें कब से होने जा रही है शुरूआत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+