IND vs AUS: डेविड वार्नर हुए दूसरे टेस्ट से बाहर, मैट रेनशॉ ने किया रिप्लेस, जानिए क्या है वजह
David Warner Ruled Out: डेविड वार्नर की खराब फॉर्म पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात थी। अब उनकी चोट एक और मुसीबत बनकर आई है क्योंकि वे चल रहे दिल्ली टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

खराब दौर से गुजर रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर की फॉर्म पहले ही भारत दौर पर कंगारूओं के लिए लिए एक बड़े झटके के रूप में थी। अब ये सलामी बल्लेबाज चोट के कारण दिल्ली में भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चल रहे दूसरे टेस्ट से बाहर होकर डबल झटका दे गया है। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में अब वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है। वे कंकसन सब्स्टिट्यूट के तौर पर खेलेंगे।
शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में वार्नर को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सामना करते हुए हेलमेट पर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने खेलना जारी रखा लेकिन जल्द ही आउट हो गए। वार्नर पर चोट ने अपना प्रभाव छोड़ दिया था। इसलिए भारत द्वारा पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर आउट करने के बाद जब भारत ने अपनी पारी शुरू की तो वार्नर मैदान में अपनी टीम में शामिल नहीं हुए।
अब तीसरे टेस्ट से पहले वॉर्नर का आकलन होगा। कही ना कहीं वार्नर का ये बुरा वक्त है और चोट उनके लिए निर्णायक भी साबित हो सकती है क्योंकि उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने बल्लेबाजी में ढलाव के संकते देने शुरू कर दिए हैं। वार्नर दूसरे टेस्ट में बल्ले से प्रभावित करने में विफल रहे और उनका दुःस्वप्न भारत दौरा जारी रहा। पहले टेस्ट में भी, वह दो पारियों में केवल 11 रन ही बना सका, और चल रहे दिल्ली टेस्ट के पहले दिन 44 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
बताया गया कि वार्नर उस समय "100 प्रतिशत" महसूस नहीं कर रहे थे और शाम को जब उनके टेस्ट में कंकसन के लक्ष्ण पाए गए तो वे खेल से हटने के लिए मजबूर हो गए।
इसका मतलब ये है कि रेनशॉ दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि, आईसीसी मैच अधिकारी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने स्पष्ट किया है कि वार्नर की जगह रेनशॉ को खेल में गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं है क्योंकि वार्नर भी बॉलिंग नहीं कर पाते हैं। रेनशॉ ने नागपुर में पहले टेस्ट में भाग लिया लेकिन विफल रहे थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications