IND vs AUS: अक्षर पटेल-अश्विन ने भारत को बचाया, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के पास एक बड़ी बढ़त लेने का मौका था लेकिन टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल और अश्विन की शतकीय भागीदारी ने कंगारुओं का सपना तोड़ दिया।

IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 262 रन पर आउट कर एक रन की बढ़त ली। इसके बाद दूसरी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक रुख अपनाया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 61 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उस्मान ख्वाजा खास नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।

टॉप क्रम पूरी तरह से हुआ फ्लॉप
दिन की शुरुआत में भारतीय टीम ने केएल राहुल के रूप में पहला विकेट गंवाया। राहुल महज 17 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा की 32 रन बनाकर चलते बने। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद श्रेयस अय्यर भी 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और टीम इंडिया के स्कोर 4 विकेट पर 66 रन हो गया। इस मुश्किल स्थिति में रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी की। जडेजा 26 और कोहली 44 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम 139 रनों पर 7 विकेट गवांकर काफी परेशानी में थी।

अक्षर पटेल और अश्विन की शतकीय साझेदारी
खराब स्थिति में टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल और अश्विन संकटमोचक बन गए। दोनों ने मिलकर ना केवल तेजी से रन बनाए बल्कि एक अहम साझेदारी भी की। इन दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी देखने को मिली और टीम भी खराब स्थिति से निकलने में सफल रही। अक्षर पटेल ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 74 रन बनाए। अश्विन 37 रन बनाने में सफल रहे और भारतीय टीम पहली पारी में 262 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 रन की बढ़त हासिल हुई।

नाथन लायन की शानदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को नाथन लाइन में आगे से लीड किया और 5 विकेट अपने नाम किए। अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे कुहनेमन के खाते में भी दो विकेट गए और उनके अलावा टॉड मर्फी को भी दो विकेट मिले। कप्तान कमिंस ने एक विकेट हासिल किया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार कार्य किया।












Click it and Unblock the Notifications