IND vs AUS 2nd T20: आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में हो रही देरी, जानें किस स्थिति में रद्द होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हो रही है। अंपायर 9:45 बजे इस पर कोई फैसला लेंगे। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। पहला मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की नजर जहां सीरीज अपने नाम करने पर है तो वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।

किस स्थिति में रद्द होगा मैच

किस स्थिति में रद्द होगा मैच

अंपायर ने कहा है कि मैदान का एक हिस्सा काफी नरम है। ऐसे में यह खिलाड़िओं के लिए ये सुरक्षित नहीं है, वह चोटिल हो सकते हैं। इसलिए अभी हम इंतजार कर रहे हैं। अंपायर से कार्तिक ने पूछा कि आगे का देखते हुए फैसला होगा, तो उन्होंने कहा कि हमारा काम आज का मैच कराने का है। हम अगले मैच की नहीं सोच रहे हैं, लेकिन जब तक मैदान खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होगा, मैच शुरू नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि अगर 9 बजकर 46 मिनट पर पहली गेंद नहीं डाली जाती है तो आधिकारिक रूप से मैच को रद्द किया जाएगा। 8 बजकर 45 मिनट पर अगला इंस्पेक्शन होगा।

दोनों टीमों की सभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की सभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।
  • ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 20 सितंबर, मोहली- ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता
  • दूसरा टी20: 23 सितंबर, नागपुर
  • तीसरा टी20: 25 सितंबर, हैदराबाद
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
  • ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+