IND vs AUS 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 8-8 ओवर का हो रहा मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना था लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई। अब यह मैच 8-8 ओवर का खेला जा रहा है। 2 ओवर का पावरप्ले होगा और एक गेंदबाज अधिकतम दो ओवर कर सकता है। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। पहला मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की नजर जहां सीरीज अपने नाम करने पर है तो वहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

बुमराह की वापसी
उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है वहीं भुवनेश्वर कुमार की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। चूंकि आज एक गेंदबाज 2 ही ओवर कर सकता है तो भारतीय टीम 4 बॉलर के साथ मैदान पर उतर रही है। इसके अलावा ऑलराउडंर हार्दिक पांड्या भी टीम के लिए 1-2 ओवर कर सकते हैं। भुवनेश्वर पिछले कुछ मैचों से शानदार लय में नहीं हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। सीन एबॉट और डेनियल सैम्स को प्लेइंग 11 में मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
- ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
- ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications