IND vs AUS: दूसरे टी20 में सूर्या करेंगे इस खिलाड़ी को बाहर, ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11

Ind vs Aus 2nd T20 Playing 11 Predictions: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया पहला टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर छक्के से जीत दर्ज की थी। रिंकू सिंह का यह छक्का नो बॉल होने के कारण रद्द हो गया था क्योंकि अतिरिक्त रन जुड़ गया था।

टीम इंडिया सीरीज में आगे है और निश्चित रूप से भारतीय टीम के हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। पिछले मैच में टीम इंडिया का गेंदबाजी संयोजन ठीक नहीं रहा था, उस क्षेत्र में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

indian team

ओपनर बल्लेबाज: पिछले मैच में ऋतुराज गायकवाड़ बिना गेंद खेले रन आउट होकर चलते बने थे। उनकी जगह इस मैच में भी फिक्स ही दिख रही है। उनके अलावा दूसरे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल होंगे। जायसवाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था।

मध्यक्रम और ऑल राउंडर: मिडिल ऑर्डर में पिछले मैच के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ ईशान किशन रहेंगे। किशन बतौर विकेटकीपर खेलेंगे। इसका मतलब है कि जितेश शर्मा को इस बार भी मौका नहीं मिलने वाला है। तिलक वर्मा नम्बर पांच पर होंगे और फिनिशर रिंकू शर्मा छठे स्थान पर खेलेंगे। बतौर ऑल राउंडर अक्षर पटेल इस बार भी प्लेइंग इलेवन में होंगे।

गेंदबाज: इस विभाग में बदलाव देखने को मिल सकता है। रवि बिश्नोई पिछले मैच में काफी पिटे थे। ऐसे में उनको बाहर कर किसी तेज गेंदबाज को लाया जा सकता है। आवेश खान खेल सकते हैं। अन्य तीन गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा का स्थान पक्का दिखाई दे रहा है। माना जा सकता है कि पिछले मैच में खेलने वाली टीम से दस खिलाड़ी इस बार भी टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे, सिर्फ एक बदलाव टीम में देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+