IND vs AUS: दूसरे वनडे पर बारिश का साया, भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव

IND vs AUS 2nd ODI Weather Report: विशाखापट्टनम वनडे मुकाबले में बारिश को लेकर अच्छी खबर नहीं है। दोनों टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Visakhapatnam Stadium

IND vs AUS 2nd ODI Weather Report: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। सीरीज का अगला मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

मुकाबले में बारिश होने पूरे आसार हैं

विशाखापट्टनम वनडे मुकाबले में दोनों टीमों के लिए मौसम परेशानी का सबब बन सकता है। शहर में अच्छी मात्रा में बारिश होने के आसार हैं और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मुकाबले के दिन 31 से लेकर 51 परसेंट बारिश होने की संभावना जताई भी है। इसके अलावा पूरा दिन बादलों से घिरा रहेगा। शाम 5 बजे बारिश होने की संभावना है और इस दौरान मैच में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

पिच पर स्कोर कम ही बनता है

विशाखापट्टनम की पिच पर ज्यादा रन नहीं बनते हैं। वनडे क्रिकेट में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 241 रन है। दूसरी पारी में स्थिति और भी खराब हो जाती है। दूसरी पारी का औसत स्कोर 211 रन है। सामान्यतः पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है लेकिन स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को यहां हमेशा मदद मिलती रही है। बारिश के आसार होने के कारण गेंद शायद ज्यादा धीमी नहीं रहेगी और पिच पर गिरने के बाद स्किड होने के आसार हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जा सकता है क्योंकि 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने यहां जीत दर्ज की है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, उमरान मलिक, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+