IND VS AUS 2023: क्यों फेल हो रहे थे सूर्यकुमार यादव? 19 महीने बाद 'मिस्टर 360' ने खुद दिया जवाब
Suryakumar Yadav, IND VS aUS 2023: विश्वकप 2023 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 3 वनडे मैचों की सीरीज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस टूर्नामेंट को खिलाड़ियों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ऐसे में पहले वनडे में जिस तरह से टीम इंडया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला, वो निश्चित तौर पर कैप्टन रोहित शर्मा के लिए राहत की बात होगी, जिनके नेतृत्व में भारत विश्वकप खेलने जा रहा है।
19 महीने बाद मिस्टर 360 ने वनडे में जड़ा पचासा
दरअसल 19 महीने बाद 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्या के बल्ले से रन निकले हैं, उन्होंने शुक्रवार को हुए मोहाली वनडे में 49 गेंदों में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर तो कर ही रहे हैं, खुद सूर्यकुमार के लिए भी ये बेहद राहत की बात है।
सूर्या वनडे में लगातार फ्लॉप चल रहे थे
आपको बता दें कि टी 20 स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सूर्या वनडे में लगातार फ्लॉप चल रहे थे, जिसके कारण वो लगातार आलोचना के शिकार थे। उनकी वजह से लोग सेलेक्टर्स पर भी उंगली उठा रहे थे।
क्यों सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा था?
लेकिन क्यों सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा था? इस बारे में अब खुद सूर्यकुमार ने जवाब दिया है। उन्होंने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि 'जब मैं 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलना शुरू किया था तो मेरे जेहन में ऐसी पारी थी, जिसमें मैं लास्ट तक बैटिंग कर सकूं।'
'मैं तेज खेलने के चक्कर में जल्दबाजी कर देता हूं'
'मैं प्रयास कर रहा था लेकिन मैं फेल हो रहा था, फिर मुझे एहसास हुआ कि शायद मैं तेज खेलने के चक्कर में जल्दबाजी कर देता हूं, इसलिए मैंने थोड़ा खुद को स्लो किया और धीमा खेलने का प्रयास किया ताकी अंत तक खेल सकूं और आज मैं इसमें कामयाब हो गया हूं, हालांकि मैं और रन बनाना चाहता था लेकिन फिर भी मैं अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश हूं।'
28 वनडे मैच में मात्र 587 रन
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 28 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 पारियों में मात्र 587 रन बनाए हैं।हालांकि वनडे में उन्होंने 3 पचासा भी जड़े हैं लेकिन जिस तरह के वो खिलाड़ी हैं, उस तरह का प्रदर्शन उनका वनडे में नहीं रहा है और इसी कारण वो लगातार आलोचना के शिकार थे।
'उनका बल्ला अब रूकेगा नहीं...'
लेकिन मोहाली वनडे के बाद से उम्मीद की जा रही है कि उनका बल्ला अब रूकेगा नहीं और फैंस को उनकी शानदार और लंबी पारियां देखने को मिलेगी। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव टी20 के वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर हैं , उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में अब तक तीन शतक और 15 अर्धशतक ठोके हैं।
ये है विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड:
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- विराट कोहली
- जसप्रीत बुमराह
- शुभमन गिल
- केएल राहुल
- हार्दिक पंड्या (उपकप्तान)
- श्रेयस अय्यर
- रवींद्र जडेजा
- ईशान किशन
- सूर्यकुमार यादव
- कुलदीप यादव
- मो. सिराज
- मो. शमी
- अक्षर पटेल
- शार्दुल ठाकुर












Click it and Unblock the Notifications