IND vs AUS 1st ODI: हार्दिक पांड्या के अंडर में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
India Playing 11 for 1st ODI: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बना चुकी टीम इंडिया अब प्रारूप बदलते हुए कंगारूओं के सामने एक और 50 ओवर की वर्ल्ड कप की तैयारी में लग जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में 17 मार्च से शुरू होने जा रही है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 के बाद केवल एक बार ही वनडे सीरीज हारी है। इस साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है जिसके चलते यह श्रंखला और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। टीम इंडिया यहां पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत के बाद आ रही है लेकिन पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारणों को वजह बताया है। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तानी करेंगे।
इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी अपनी लोअर बैक इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं। श्रेयस अय्यर भी उपलब्ध नहीं होंगे तो टीम में ओपनिंग स्लॉट के साथ मिडिल ऑर्डर में भी जगह खाली बस्ती है। आइए देखते हैं पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

ओपनर
ओपनिंग की बात करें तो निश्चित तौर पर एक छोर पर शुभमन गिल मौजूद रहेंगे जिनका साथ देने के लिए ईशान किशन व केएल राहुल के रूप में दो विकल्प मौजूद है और उम्मीद है कि केएल राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी कराएं कराकर ईशान किशन को ओपनिंग का दारोमदार दिया जाए। इस साल की शुरुआत में केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपर का भी काम कर रहे थे और वहां उन्होंने 110 रन 55 के औसत से बनाए थे। टीम मैनेजमेंट निश्चित तौर पर केवल एक मैच के लिए केएल राहुल को ओपनिंग की भूमिका नहीं देना चाहेगा तो इस बात के चांस है कि ईशान किशन पहले वनडे मैच में ओपनर की भूमिका निभाई।
मिडिल ऑर्डर
यहां पर विराट कोहली नंबर 3 पर आएंगे और अय्यर की अनुपस्थिति में भारत राहुल को नंबर चार पर भेज सकती है जबकि सूर्यकुमार यादव नंबर पांच पर आ सकते हैं। नंबर 5 के लिए रविंद्र जडेजा भी एक विकल्प है जिससे भारत को दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों का कॉन्बिनेशन भी मिल सकता है। हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर फिनिशर रोल के लिए होंगे और जडेजा को नंबर 7 पर भी फिट किया जा सकता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी काफी लचीली है और वे एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं। नंबर आठ पर वाशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है।
विकेटकीपर
यहां पर केएल राहुल को कीपिंग के लिए चुना जा सकता है क्योंकि भारत ने इससे पहले भी पिछली दो श्रंखला में ऐसा किया है और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में इस बात के पक्के चांस नजर आ रहे हैं कि केएल राहुल विकेट के पीछे दारोमदार संभालेंगे।

स्पिनर
यहां रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे साथ ही बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी करेंगे जिनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव मौजूद होंगे। पहले मैच में हार्दिक पांड्या कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं जिन्होंने वाशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी पर काफी भरोसा भी दिखाया है। कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल से पहले मौका मिल सकता है क्योंकि उनको पिछले तीन वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला था और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दो मुकाबले खेले थे। कुलदीप ने जिस तरह से गेंदबाजी की है उन्होंने अपनी विकेट लेने की क्षमता को बहुत अच्छे से दर्शाया है। भारत के पास रवींद्र जडेजा हैं तो इस बात के चांस कम है कि उन्हीं के जैसे ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वे अपनी प्लेइंग इलेवन में लें।
तेज गेंदबाज
अगर भारतीय टीम के पेसरों की बात करें तो मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर के रूप में पांच पेसरों की फौज मौजूद है। यहां शमी और सिराज बाकी गेंदबाजों की तुलना में बाजी मारते हुए दिखाई देते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रवींद्र जडेजा (ऑल राउंडर), वाशिंगटन सुंदर (ऑलराउंडर), कुलदीप यादव, मोहम्मद समी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications