IND vs AUS: केएल राहुल और जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, मुश्किल स्थिति से भारत को जिताया
केएल राहुल ने मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकालते हुए बेहतरीन फिफ्टी जड़ी, उनके साथ जडेजा भी क्रीज पर टिके।

IND vs AUS 1st ODI: मुंबई वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 188 रनों पर आउट करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार काम किया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। मेहमान टीम को जल्दी निपटाने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी ख़ास नहीं रही और ओपनर सहित अहम बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत को शुरुआती झटके दिए। बाद में केएल राहुल और जडेजा ने मोर्चा संभालते हुए 5 विकेट से भारत को मैच जितवा दिया।
केएल राहुल ने जड़ा नाबाद अर्धशतक
टीम इंडिया को सबसे पहले ईशान किशन के रूप में झटका लगा। वह 3 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद विराट कोहली 4 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव पगबाधा आउट हो गए। शुभमन गिल अच्छा खेलते हुए एक शॉट हवा में खेलकर 20 के निजी स्कोर पर चलते बने। इस तरह स्कोर 4 विकेट पर 39 हो गया। यहाँ से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने पारी आगे बढ़ाई, बाद में पांड्या भी 25 रन बनाकर आउट हो गए, इस समय कुल स्कोर 83 रन था। यहां से राहुल और जडेजा ने शतकीय भागीदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला और 5 विकेट से जीत दिला दी। राहुल ने फिफ्टी जमाते हुए नाबाद 75 रन बनाये। जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाये।
स्टार्क ने की शानदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस को भी 2 विकेट मिले। पहला मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अन्य गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसना पड़ा और उनको विकेट नहीं मिले।
ऑस्ट्रेलिया को सिराज और शमी ने समेटा
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम टिक नहीं पाई। टीम इंडिया के लिए शमी और सिराज के खाते में 2-2 विकेट आये। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने भी अपना काम बखूबी करते हे 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications