IND vs AUS: हार्दिक पांड्या बने भारत के 27वें वनडे कप्तान, जानें इस खास क्लब में कौन से खिलाड़ी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हार्दिक पांड्या एक ख़ास लिस्ट में शामिल हो गए। इसमें कई दिग्गजों का नाम पहले से है।

IND vs AUS 1st ODI: हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक टी20 प्रारूप की कप्तानी की थी और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि अब तक उनको वनडे में कप्तान बनने का मौका नहीं मिला था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में यह अवसर प्राप्त हो गया। रोहित शर्मा परिवार में शादी के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे और पांड्या कप्तान बनते ही एक ख़ास क्लब में शामिल हो गये।
हार्दिक पांड्या हो गए अहम क्लब में शामिल
हार्दिक पांड्या से पहले भारतीय टीम की कप्तानी 26 अन्य खिलाड़ियों ने की थी और वह 27वें कप्तान बन गये, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अब सिर्फ टेस्ट प्रारूप ही बचा है जिसमें पांड्या ने लीड नहीं किया। वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरकर टॉस करते ही पांड्या अहम लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि वानखेड़े में बल्लेबाजी आसान रहती है लेकिन पिच की शुरुआती नमी का फायदा उठाने के लिए पांड्या ने यह निर्णय लिया।
भारतीय टीम में वनडे कप्तानों की लिस्ट
अजित वाडेकर, श्रीनिवासराघवन, बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, सैयद किरमानी, मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, अजय जडेजा, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, वीरेंदर सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या।
केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को बतौर ओपनर शामिल किया गया। ख़ास बात यह रही कि केएल राहुल को विकेटकीपिंग कराई गई। उन्होंने शानदार कार्य भी किया। इसमें विकेट के पीछे स्टीव स्मिथ का कैच शामिल है। कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या के कन्धों पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा कप्तानी का भी अतिरिक्त जिम्मा रहेगा। उन्होंने अपने कप्तानी कौशल का प्रदर्शन पिछले साल आईपीएल में किया था।












Click it and Unblock the Notifications