पाकिस्तान ने पहले ही बना लिया था Final में इंडिया को हराने का मास्टरप्लान, ऐसे पता की बल्लेबाजों की कमजोरी

Pakistan A vs India A, Final: भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच कोलंबो में इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को पाकिस्तान ए ने 128 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 224 रन पर सिमट गई। बड़ी बात ये है कि कप्तान मोहम्मद हारिस की टीम ने फाइनल मुकाबले की तैयारी भारतीय बल्लेबाजों के वीडियो देखकर की थी।

दरअसल, पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप के फाइनल में अपनी टीम की जीत के बाद पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने कहा कि उनकी टीम ने खिताबी मुकाबले की तैयारी के लिए प्रमुख खिलाड़ियों साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा सहित भारतीय बल्लेबाजों के वीडियो देखकर फाइनल की तैयारी की थी।

ind a vs pak a final

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में हारिस ने कहा कि, 'सबसे पहले मैं पूरे पाकिस्तान को बधाई देना चाहूंगा। ऐसा ही होता है, जब आप फाइनल में बड़े रन बनाते हैं, तो विपक्षी दबाव में आ जाता है और फिर अगर आप लगातार विकेट लेते हैं तो उनके लिए मुश्किल हो जाती है। हमने पिछले चार-पांच मैचों में अलग-अलग संयोजन आजमाए, अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाया और यह हमारे लिए अच्छा रहा।'

उन्होंने कहा कि, 'हमने अपने गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों के वीडियो दिखाए थे। साई सुदर्शन और अभिषेक उनके मुख्य खिलाड़ी थे और हमने सोचा कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट कर सकें, तो इससे हमें मदद मिलेगी। हमारे पास एशिया कप भी आ रहा है और उसके बाद विश्व कप भी है। श्रीलंका स्पिन खेलने के लिए एक कठिन जगह है। इसलिए यह अच्छी तैयारी थी।'

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 352/8 रन बनाए। सईम अयूब ने 51 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए और साहिबज़ादा फरहान ने 62 गेंदों में चार चौकों और छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच 121 रन की शुरुआती साझेदारी के बाद एक विशाल स्कोर की नींव रखी गई।

उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ए 187/5 पर सिमट गया, लेकिन तैयब ताहिर ने यहां से टीम की कमान संभाली उन्होंने मुबासिर खान (47 गेंदों में 35) के साथ छठे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान 300 रन के पार पहुंचा। तैयब ने सिर्फ 71 गेंदों में 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। इस पारी ने पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

टीम इंडिया के लिए रियान पराग (2/24) और राजवर्धन हंगरगेकर (2/48) ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मानव सुथार, निशांत संधू और हर्षित राणा को एक-एक विकेट मिला। 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने साई सुदर्शन (29) और अभिषेक शर्मा के बीच 64 रनों की तेज साझेदारी के साथ अच्छा जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- Emerging Asia Cup 2023: भारत को 128 रन से हराकर चैंपियन बना पाकिस्तान, दूसरी बार जीता खिताब

निकिन जोस (11) के जल्द आउट होने के बाद अभिषेक ने कप्तान यश (41 गेंदों में 39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक के 51 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट होने के बाद भारत मैच में वापसी नहीं कर सका और 40 ओवर में 224 रन पर पूरी टीम सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+