Live शो में खुले आम लड़की ने इमाम उल हक से पूछा-मुझसे शादी करोगे?, शर्म से लाल हुए क्रिकेटर, देखें Video
इस्लामाबाद, 13 मई। इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, खासकर के लड़कियों के बीच उन्हें लेकर काफी क्रेज है। जिसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान के एक मशहूर कॉमेडी शो में देखने को मिला। दरअसल इमाम, इस शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। हंसी और मस्ती के माहौल के बीच जब बारी दर्शकों के सवाल करने की आई, तब कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

खुलेआम लड़की ने पूछा-"क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
दरअसल दर्शक दीर्घा में बैठी एक खूबसूरत बाला के पास जब माइक पहुंचा तो उसने सीधे ही इमाम से सवाल कर दिया कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
शर्म से लाल हुए क्रिकेटर
इमाम को इस तरह के सवाल की उम्मीद तो थी ही नहीं, वो ये प्रश्न सुनकर एकदम से अवाक रह गए और शर्म से लाल हो गए, फिलहाल उन्होंने खुद पर काबू रखते हुए कहा कि 'वह इस संबंध में क्या कह सकते हैं? '

'इसके लिए आपको मेरी अम्मी के पास जाना होगा'
इस पर उस लड़की ने कहा कि 'प्लीज आप मुझे निराश ना करें'। इस पर इमाम हंसते हुए बोले कि 'इसके लिए आपको मेरी अम्मी के पास जाना होगा' इस पर उस लड़की ने जो जवाब दिया वो और गजब था, उसने कहा कि 'पहले आप तो हां कीजिए, फिर मैं उनके पास भी चली जाऊंगी।'
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो
कॉमेडी शो का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। इसी वजह से इस वक्त इमाम उल हक इंटरनेट पर छाए भी हुए हैं।

यूजर्स ले रहे हैं मजे
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'अगर इतनी सुंदर लड़की सामने से शादी के लिए पूछ रही है तो इमाम भाई बिना सोचे हां कर देनी चाहिए।' किसी ने लिखा कि 'अरे इमाम भाई लाइफ बन जाएगी।' आपको बता दें कि लोग इमाम के साथ उस लड़की की भी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।'

'पहले बाबा आजम शादी करें फिर मैं करूंगा'
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब इमाम को इस तरह से खुले आम शादी का प्रपोजल मिला है। इससे पहले भी एक टीवी शो में उनसे शादी के लिए पूछा गया था। तब भी उन्होंने जो कहा था वो भी काफी मजेदार था। दरअसल इमाम ने कहा था कि 'पहले बाबा आजम शादी करें फिर मैं करूंगा।फिलहाल अभी के लिए, मेरी शादी करने की कोई योजना नहीं है, अभी मेरा ध्यान क्रिकेट पर है।"
'अरे मियां आपकी शादी से बाबर की शादी का क्या लेना-देना?'
तब लोगों ने इमाम से मजे लेते हुए कहा था कि 'अरे मियां आपकी शादी से बाबर की शादी का क्या लेना-देना?' फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वक्त इमाम ही छाए हुए हैं।
इंजमाम-उल-हक के भतीजे हैं इमाम
आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के भतीजे हैं। इन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। इन्होंने अब तक14 टेस्ट, 49 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications