2019 वर्ल्ड कप फाइनल में सुपर ओवर हुआ था टाई, बाउंड्री काउंट से जीता इंग्लैंड, जानें इस बार क्या है नियम

World Cup 2023 Final tied playing conditions: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की प्लेइंग कंडीशंस काफी स्पष्ट है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल हर किसी को याद है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वह फाइनल मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में चला गया था। इसके बाद इंग्लैंड की बाउंड्री काउंट ज्यादा थी और मेजबान टीम विजेता रही। सुपर ओवर टाई होने के बाद न्यूजीलैंड को कमबाउंड्री काउंट की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। बाउंड्री काउंट मुख्य मुकाबले की पारियों वाले थे।

england vs new zealand

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में सुपर ओवर टाई होने पर क्या?

पिछले वर्ल्ड कप में सुपर ओवर टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट से विनर घोषित करने के बाद आईसीसी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस गलती को सुधारते हुए आईसीसी ने नियम में बदलाव किया है। इस बार फाइनल में सुपर ओवर टाई होने पर बाउंड्री काउंट नहीं होगा। इस बार मैच टाई होने पर फिर से दूसरा सुपर ओवर कराया जाएगा। अगर दूसरा सुपर ओवर भी टाई होगा, तो तीसरा सुपर ओवर होगा। मैच में परिणाम आने तक सुपर ओवर चलता रहेगा।

इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में क्या हुआ था?

लन्दन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया था। इसमें कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम अंतिम गेंद पर 241 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 15 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी इतना ही स्कोर किया। इस तरह सुपर ओवर भी टाई हो गया। मुख्य पारी में कीवी टीम ने 17 बाउंड्री जड़ी थी। इंग्लैंड के नाम 26 बाउंड्री होने के कारण उनको विनय घोषित किया गया।

सुपर ओवर के बाद बाउंड्री काउंट से विनर घोषित करने के बाद आईसीसी के इस नियम को आलोचना का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के साथ गलत होने के आरोप भी लगे थे। इसे देखते हुए आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप में उस नियम को बदलकर परिणाम आने तक सुपर ओवर कराते रहने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+