IPL में पैसा देख पाकिस्तानी खिलाड़ी की जीभ लपलपाई, इशारों-इशारों में BCCI से लगाई खिलाने की गुहार

Hasan Ali on IPL: पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आईपीएल में एक ही सीजन खेलने का मौका मिला था। साल 2008 के आईपीएल में पाक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद अब तक कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर इस प्रतिष्ठित लीग का हिस्सा नहीं बन पाया है।

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल ही है। इसमें खिलाड़ी मालामाल हो जाते हैं। नीलामी में करोड़ों की बोली लगती है लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी सिर्फ देखते रह जाते हैं। आईपीएल में खेलने के सवाल पर पाक तेज गेंदबाज हसन अली की तरफ से बयान आया है।

hasan ali

हसन ने अली ने कहा है कि मौका मिलने पर मैं तो इस लीग में खेलना चाहूँगा। इस लीग में कौन नहीं खेलना चाहता। समा लॉन्ज से बातचीत में हसन अली ने कहा कि हर खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहता है और मेरी भी यही इच्छा है। यह वर्ल्ड की सबसे बड़ी लीग्स में एक है।

हसन अली ने आगे कहा कि अगर भविष्य में कोई मौका आता है, तो मैं निश्चित रूप से आईपीएल में खेलूंगा। हालांकि हसन अली ने भविष्य के लिए ऐसा कहा है लेकिन यह कब होगा, किसी को नहीं पता। पिछले 15 साल में पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेले हैं।

आईपीएल को देखकर ही पाकिस्तान सुपर लीग शुरू हुई थी। हालांकि यह लीग उतनी लोकप्रिय नहीं है लेकिन समय-समय पर पाकिस्तान की तरफ से इसे बेस्ट लीग्स में से एक बताया जाता रहा है। आईपीएल से इसकी कहीं से भी कोई तुलना नहीं की जा सकती है।

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले नीलामी होनी है। दिसम्बर में नीलामी प्रक्रिया दुबई में हो सकती है। बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। टीमों से खिलाड़ी रिलीज करने और रिटेन करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जिन खिलाड़ियों को नीलामी में टारगेट किया जाएगा, उस पर रणनीति बनाने का काम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+