'इतने करीब क्यों जा रहे हो,' अश्विन की पत्नी को था बेवफाई का का डर! इस क्रिकेटर का क्रश बन सकता था गेंदबाज?
रविचंद्रन अश्विन न केवल एक महान स्पिन गेंदबाज हैं। बल्कि वे एक शानदार थिंकर और रणनीतिकार भी हैं। अपने शुरुआती दिनों में युवा अश्विन उन गेंदबाजों में से एक थे जो अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन लाने से कभी नहीं कतराते थे।
इतना ही नहीं, कि महान एमएस धोनी को भी उन्हें अपनी मुख्य गेंद (स्टॉक डिलीवरी) पर ज्यादा निर्भर रहने की सलाह देनी पड़ी। अश्विन बाद में भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े स्पिन गेंदबाजों में से एक बन गए। वह बल्लेबाजों की तकनीक को समझने और उसे हल करने के लिए जो रिसर्च करते थे, वह बेहद अद्भुत था।

इस क्रिकेटर का क्रश बन सकता था गेंदबाज?
एक बार जब अश्विन स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी तकनीक की बारीकियों को समझने की कोशिश कर रहे थे, तो वे इतने उलझ गए कि उनकी पत्नी प्रीति चिंतित हो गईं। हाल ही में रिटायर हुए पूर्व भारतीय स्टार ने कहा कि प्रीति को यह सोचना गलत नहीं होगा कि उन्हें स्टीव स्मिथ पर 'मैन क्रश' है।
'तुम स्टीव स्मिथ के इतने करीब क्यों जा रहे हो'
अश्विन ने बेंगलुरु में AWS AI कॉन्क्लेव 2025 में कहा कि, 'मैंने उसे ऑस्ट्रेलिया में आउट किया। मुझे नहीं पता कि मैंने स्टीव स्मिथ को कितनी बार बल्लेबाजी करते हुए देखा, मुझे याद भी नहीं है। मेरी पत्नी कमरे में थी, मेरे बच्चे कमरे में थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने उन्हें कुछ दिनों तक ठीक से देखा था।'
उन्होंने आगे बताया कि, 'जैसे मैं किसी चीज पर जूम इन करता रहा, मेरी पत्नी पीछे से देखती रही और कहती रही 'तुम क्या देख रहे हो? तुम स्टीव स्मिथ के इतने करीब क्यों जा रहे हो? मुझे लगता है कि वह चिंतित थी और सही भी थी। अगर उसे लगता कि मुझे उस पर क्रश है, तो मैं उसे दोष नहीं देता।'
अश्विन ने बताया कि, 'मैं बहुत करीब गया था। मैं वास्तव में उसके हाथों पर ज़ूम इन कर रहा था। मुझे वास्तव में अधिक लोगों या अधिक डेटा या अधिक हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, जो मुझे इसमें मदद कर सके, लेकिन मेरे पास यह नहीं था।'
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में T20I सीरीज में इंग्लैंड के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन पर कटाक्ष किया और इसकी तुलना बेंगलुरु के ट्रैफ़िक में गाड़ी चलाने से की। अश्विन ने कहा कि 2022 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन को हमेशा आक्रामक खेल खेलने के बजाय पिच की स्थिति को समझने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications