विराट कोहली 20 मिनट का समय मेरे साथ गुजारें, वापस ला दूंगा फॉर्म- पूर्व क्रिकेटर का दावा

नई दिल्ली, जुलाई 18। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का फॉर्म इस वक्त हर उस भारतीय के लिए चिंता का विषय बना हुआ है जो इंडियन क्रिकेट में अपनी जान रखता है। विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर यह उम्मीद जताई गई थी कि कोहली दौरा खत्म होने तक अपना फॉर्म हासिल कर लेंगे, लेकिन अब यह इंतजार और लंबा हो गया है। कोहली के फॉर्म को लेकर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो कोहली को इस बुरे दौर से निकालने के लिए उनकी मदद करने को तैयार हैं।

20 मिनट में कोहली की कर दूंगा मदद- गावस्कर

20 मिनट में कोहली की कर दूंगा मदद- गावस्कर

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुनील गावस्कर ने कहा है कि उन्हें विराट कोहली के साथ चर्चा करने के लिए सिर्फ 20 मिनट मिल जाएं तो वो उन्हें उनके बुरे दौर से निकालने में मदद कर सकते हैं। सुनील गावस्कर का कहना है कि विराट को इस बात का अंदाजा है कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ी हैं और उनकी फॉर्म में क्या बाधा आ रही है। गावस्कर ने कहा है कि उनकी सलाह से कोहली को फॉर्म में आई दिक्कतों से निजात पाने में मदद मिल सकती है।

कोहली का सपोर्ट कर रहे हैं सुनील गावस्कर

कोहली का सपोर्ट कर रहे हैं सुनील गावस्कर

आपको बता दें कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ होने के बाद भारत ने टी20 और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है। वनडे सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी है। इस पूरे टूर पर सबकुछ अच्छा रहा, लेकिन विराट कोहली का फॉर्म वापस नहीं आ सका। कोहली पूरे दौरे पर फॉर्म से जूझते रहे। कोहली के खराब फॉर्म को देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर डाली है तो वहीं कई क्रिकेटर ऐसे हैं जो अभी भी कोहली को मौका देने की बात कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। समर्थन करने वालों में से ही एक सुनील गावस्कर हैं।

गावस्कर ने पकड़ी विराट की कमजोरी

गावस्कर ने पकड़ी विराट की कमजोरी

सुनील गावस्कर ने विराट के फॉर्म पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद अधिक परेशान कर रही हैं और वो लगातार उन्हीं गेंदों पर आउट हो रहे हैं, इसलिए उनकी दिक्कत का समाधान ऑफ स्टंप की बाहर जाती गेंदों को खेलना है। गावस्कर ने कहा है कि अगर कोहली के मेरे साथ 20 मिनट होते तो मैं उन्हें बता पाता कि उन्हें क्या करना है। गावस्कर ने कहा कि मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि जो मैं बताऊंगा उससे उनको पूरी मदद मिलेगी, लेकिन उनकी जो ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को खेलने की दिक्कत वो जरूर दूर हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+