ICC WQC: 2 खिलाड़ी जिन्होंने अपने खेल से मचा दिया है तहलका, दोनों की टीमें तालिका में टॉप पर
World Cup Qualifiers 2023: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मुकाबले जिम्बाब्वे के दो शहर हरारे और बुलावायो में चल रहे हैं। टूर्नामेंट में खेल रही हर टीम के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह हासिल की जाए। दस में स छह टीमों को अगले दौर में जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद फिर दो टीमें मुख्य इवेंट में जाएंगी।
ज़िम्बाब्वे ने घरेलू सरजमीं पर धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज जैसी टीम को हराकर उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। जिम्बाब्वे के अलावा श्रीलंका का प्रदर्शन भी निरंतर बेहतरीन रहा है। श्रीलंकाई टीम ने भी धमाका किया है।

ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका दोनों ही टीमों को अब तक इस टूर्नामेंट में 3-3 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। ग्रुप ए और बी में दोनों टीमों की पोजीशन अंक तालिका में टॉप की है। इसके पीछे दो खिलाड़ियों का अहम हाथ रहा है। इन दोनों के प्रदर्शन के बारे में जानना जरूरी है।
सिकंदर रजा, जिम्बाब्वे
सिकंदर रज़ा ने अपने ऑलराउंड खेल से धमाकेदार काम किया है। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ धाकड़ प्रदर्शन किया है। हाल ही में वह आईपीएल में खेल रहे थे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैचों में 170 रन बनाये हैं और खास बात यह भी है कि रजा ने 10 छक्के टूर्नामेंट में जड़े हैं। बाकी सभी बल्लेबाज उनसे पीछे हैं। विकेटों की तालिका में भी उनका नाम है। वह एक मैच में 4 और एक अन्य मैच में 2 विकेट लेकर कुल 6 सफलताएँ हासिल कर चुके हैं। दो बार वह प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं।
वनिंदु हसारंगा, श्रीलंका
श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी है। वह तीन मैचों में लगातार पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं। एक मैच में यूएई के खिलाफ वह 24 रन देकर 6 विकेट लेने में सफल रहे थे। इसके बाद खेले गए दो मैचों में भी उन्होंने 5-5 विकेट झटके। तीन मैचों में 16 विकेट लेकर हसारंगा विकेट टैली में सबसे ऊपर हैं। उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में 5 विकेट लेने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications