NED vs OMA: नीदरलैंड्स ने बड़ा स्कोर बनाकर जीत दर्ज की, ओमान के बल्लेबाज का नाबाद शतक हुआ बेकार
Netherlands vs Oman: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में सुपर सिक्स में खेलते हुए नीदरलैंड्स ने मुकाबला जीत लिया। ओमान को नीदरलैंड्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 74 रनों से मुकाबला हरा दिया। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 7 विकेट पर 362 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए ओमान ने 6 विकेट पर 246 रन बनाए। बारिश के कारण मैच 48 ओवरों का किया गया था।
ओमान की पारी के दौरान भी 4 ओवर बचे थे, तब लाईट काफी कम हो गई। अम्पायरों ने दोनों टीमों के इस बारे में बताया। नीदरलैंड्स के कप्तान ने फैसला ओमान पर छोड़ दिया। इसके बाद ओमान ने भी आगे नहीं खेलने का निर्णय लिया और खिलाड़ियों ने हाथ मिलाते हुए मुकाबला समाप्त कर दिया।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए ओमान की तरफ से धांसू बल्लेबाजी देखने को मिली। ओमान के ओपनर बल्लेबाज विक्रमजीत और मैक्स ऑडॉव्ड ने मिलकर शतकीय भागीदारी निभाई। इस बीच मैक्स 35 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से विक्रमजीत और बैरेसी के बीच अर्धशतकीय भागीदारी की।
विक्रमजीत शतक जड़ने में सफल रहे। वह 110 रन बनाकर आउट हो गए। बैरेसी 97 रन पर चलते बने। अंत में शाकिब जुल्फिकार ने 33 और बैस डी लीड ने मिलकर 39 रनों की पारी खेलते हुए नीदरलैंड्स का स्कोर 7 विकेट पर 362 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ओमान के लिए बिलाल खान ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद नदीम ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए जतिंदर सिंह के रूप में ओमान को पहला झटका लगा। ओमान के ओपनर 17 रन बनाकर आउट हो गए। आकिब इलियास 4 और कश्यप प्रजापति 25 रन बनाकर आउट हो गए। इन सबके बीच अयान खान ने टिककर बल्लेबाजी की और शतक जमाया। वह 105 रन बनाकर नॉट आउट थे।
ओमान की टीम लक्ष्य से काफी दूर थी और खराब लाईट के कारण खेल समाप्त मान लिया गया। नीदरलैंड्स को डकवर्थ लुईस नियम से जीत दर्ज करने का मौका मिला। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। रयान क्लेन ने 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications