World Cup 2023 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मैच, यहां जानिए वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल

India vs Pakistan in ODI World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को वनडे मैच खेला जाएगा।

ICC World Cup 2023

ICC World Cup 2023 Schedule: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 को लेकर शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, सभी मैचों की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टूर्नामेंट का आगाज और समापन की डीटेल्स को लेकर अपडेट दे दी गई है। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान मैच पर भी बड़ी जानकारी मिली है।

कब होगा वर्ल्ड कप शुरू: पहली बार पूरी तरह से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले साल 1987, 1996 और 2011 में भी भारत में वर्ल्ड कप खेला गया था। लेकिन पिछले तीन संस्करणों को भारत ने मिलकर होस्ट किया था। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।

इंग्लैंड ने जीता था पिछला वर्ल्ड कप: इससे पहले साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। साल 2019 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मैच में हारकर वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी।

भारत और पाकिस्तान में होगी टक्कर: इस साल पाकिस्तान की टीम लंबे समय बाद भारत क्रिकेट मैच खेलने आएगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है।

पहला मैच 5 अक्टूबर को: पिछली बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेल सकती है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर रविवार को खेला जाएगा।

जल्द होगी शेड्ल की घोषणा: भारतीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही वर्ल्ड कप के सभी मैचों के लिए वेन्यू और डेट का ऐलान कर सकती है। इस बार यह टूर्नामेंट पिछले वनडे वर्ल्ड कप की तरह राउंड-रॉबिन और नॉक-आउट फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय टीम साल 2011 के बाद एक बार फिर अपने घर में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना चाहेगी।

वेन्यू की डीटेल्स आई सामने

अहमदाबाद
कोलकाता
दिल्ली
इंदौर
धर्मशाला
गुवाहाटी
राजकोट
रायपुर
मुंबई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+