ICC का निर्देश, भारत के क्यूरेटरों को घरेलू टीम को नहीं देना होगा पिच का फायदा
भारत में होने वाले आगामी 2023 के वनडे विश्व कप के लिए, आईसीसी ने मैदान के क्यूरेटरों को घरेलू टीम को मिलने जा रहे मैदान के फायदे को कम करने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि घरेलू टीम को पिच की स्थिति का फायदा मिलता है और इसलिए वे अक्सर जीत जाती हैं।
भारत ने पिछला वर्ल्ड कप अपने घर पर ही जीता था। आईसीसी के मुख्य क्यूरेटर एंडी एटकिंसन ने 10 जगहों के क्यूरेटरों को यह निर्देश दिया है। इन जगहों के साथ-साथ दो और venues होंगे, जो वार्म अप मैचों के लिए होंगे।

हाल के वनडे विश्व कप में होम टीम की जीत के रुझान ने सवाल खड़े किए हैं, भारत ने 2011 में, ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में और इंग्लैंड ने 2019 में खिताब जीता था। इन चीजों से वर्ल्ड कप मजाक बनकर रह सकता है। इसलिए, आईसीसी को इस home advantage की चिंता है और इसलिए एटकिंसन ने ऐसी पिचों को तैयार करने पर जोर दिया है, जहां दोनों टीमें मुकाबले में बनी रह सकें।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अंदरुनी सूत्र ने कहा कि एटकिंसन ने कहा कि क्यूरेटरों को home team के दबाव में नहीं आना चाहिए और उन्हें ऐसी पिच तैयार करनी चाहिए जो एक जैसी खेल परिस्थितियां प्रदान करें।
एटकिंसन ने कहा, "ध्यान ऐसी pitch तैयार करने पर होना चाहिए जो जितनी हो सके sporting हो, न कि होम टीम को फायदा पहुंचाने वाली। पिचें अलग-अलग होंगी क्योंकि मिट्टी की प्रकृति हर जगह समान नहीं है। लेकिन वे ऐसी हों, जहां मैच लंबे समय तक चलें।"
भारत की हालिया पिचों की समीक्षा की गई है, खासकर Border-Gavaskar Trophy 2023 के दौरान पिचें सही नहीं पाई गई। इस विश्व कप का उद्देश्य इन चिंताओं को दूर करना है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच होगा, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच भी वहीं 14 अक्टूबर को होगा। भारत का अभियान 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा, जहां वे ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications