ICC का जबरदस्त ड्रामा, टेस्ट रैंकिंग में 3 घंटे भारत को टॉप पर रखा, अब ऑस्ट्रेलिया को बताया नम्बर 1
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम को नम्बर एक पर रखा गया था। इसके बाद फिर से अपडेट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टॉप पर रखा गया है।

ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक जोरदार ड्रामा देखने को मिला है। ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम को टॉप पर रखने के बाद आईसीसी ने अपना फैसला बदलते हुए एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम को नंबर वन दिखाया है। भारतीय टीम ताजा आईसीसी रैंकिंग में 3 घंटे बाद वापस नंबर दो पर आ गई है। इससे पहले दोपहर को आईसीसी ने अपनी वेबसाइट मैं रैंकिंग अपडेट की और भारतीय टीम को टॉप टीम बताया था और ऑस्ट्रेलिया को नंबर दो पर रखा था।

ऑस्ट्रेलिया के अंक बढ़े
ताजा जारी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को 29 मैचों में 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर दर्शाया गया है। भारतीय टीम को 32 मैचों में 115 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर दो पर दिखाया गया। इससे पहले जारी रैंकिंग ऑस्ट्रेलिया के 111 अंक दिखाए गए थे और भारतीय टीम नंबर एक पर दर्शाई गई थी। जब टीम इंडिया 3 घंटों के लिए रैंकिंग में टॉप पर आओ तो यह खबर काफी मीडिया पब्लिकेशंस में छपी थी।

आईसीसी ने की रैंकिंग अपडेट
आईसीसी वेबसाइट पर 17 जनवरी को टेस्ट रैंकिंग डेविड केंडिक्स ने अपडेट की थी। कुछ ही घंटों बाद शायद काउंटिंग में गलती का एहसास होने पर आईसीसी ने रैंकिंग को रिवाइज करते हुए इसे फिर से अपडेट कर दिया। भारतीय टीम 32 मैचों में 115 अंकों के साथ नंबर दो की पोजीशन पर बनी हुई है। 107 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम नंबर 3 पर बनी हुई है। आईसीसी की तरफ से यह एक बड़ी गलती थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ घंटों के लिए नंबर दो की पोजीशन पर आ गई।

टी20 में है भारत नम्बर 1
भारतीय टीम T20 रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है। 66 मैचों में 267 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है। नंबर दो पर इंग्लैंड और नंबर 3 पर पाकिस्तान की टीम है। टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम T20 रैंकिंग में नंबर 6 पर मौजूद है। वनडे में न्यूजीलैंड टॉप पर है, इंग्लैंड नंबर दो और ऑस्ट्रेलिया नंबर तीन पर है। यहां टीम इंडिया चौथे स्थान पर मौजूद है और पड़ोसी देश पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications