ICC Test Rankings: गॉल टेस्ट के बाद रैंकिंग जारी, 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार किस स्थान पर?
ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेविस हेड को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। उनको तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। इस वजह से टॉप स्थान में बदलाव देखने को मिला है।
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार वापसी करते हुए ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया है। ब्रूक अब एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड का ही कब्जा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में स्मिथ ने 71 और 44 रन की पारियां खेलीं, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। इस तरह शीर्ष तीन में ब्रूक, रूट और स्मिथ का कब्जा है। जहां तक टीम इंडिया के प्लेयर्स की बात है, तो टॉप दस में दो नाम शामिल हैं।
टॉप दस में दो भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल सातवें स्थान पर हैं, ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम नौवें स्थान पर है। पाकिस्तान से बाहर आजम का नाम दसवें स्थान पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज ने दबदबा बनाने का काम किया है।
बुमराह का दबदबा कायम
वहां जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने हुए हैं, गॉल टेस्ट में नहीं खेलने का कोई असर उनकी रैंकिंग के ऊपर नहीं पड़ा है। गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप दस में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही हैं, भारत से अन्य खिलाड़ी नहीं है।
मानव सुथार किस पोजीशन पर?
गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका के सामने 10 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित करने वाले मानव सुथार का नाम टेस्ट रैंकिंग में 76वें स्थान पर है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 16वें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। टेस्ट गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 15वां स्थान हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications
