ICC की टी20 टीम में सूर्यकुमार कप्तान, चार भारतीय खिलाड़ी शामिल, जानें ग्यारह खिलाड़ियों की लिस्ट

ICC T20 Team of the Year: पिछले साल धाकड़ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ़ द ईयर की घोषणा कर दी है। आईसीसी की इस टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस टीम में कप्तान भी एक भारतीय खिलाड़ी को बनाया गया है।

आईसीसी ने अपनी टीम में कुल ग्यारह खिलाड़ियों को शामिल किया है। ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और फिल साल्ट को शामिल किया गया है। दोनों ही तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का नाम शामिल है।

suryakumar yadav

भारतीय टीम के लिए दो सीरीज में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में स्पिनर के तौर पर भारत से रवि बिश्नोई का नाम शामिल किया गया है। चौथे भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह है, उनको तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया है।

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से धमाकेदार पारियां देखने को मिली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में जाकर धाकड़ शतक जमाया था। आईसीसी टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर हैं। अन्य खिलाड़ी उनके करीब भी नहीं हैं। 2023 टी20 में सूर्या के लिए काफी बेहतरीन रहा।

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने भी प्रभावित करने वाला कार्य किया। बिश्नोई ने उन्होंने नम्बर एक की रैंकिंग भी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने दो मैचों में लगातार दमदार प्रदर्शन किया था। एशियाई खेलों में उन्होंने नेपाल के खिलाफ 3 विकेट झटके थे।

अर्शदीप सिंह के लिए बतौर तेज गेंदबाज साल 2023 काफी उम्दा रहा है। 21 मैच खेलकर उन्होंने कुल 26 विकेट अपने नाम किये। अगस्त में यूएस और वेस्टइंडीज दौरे पर भी वह धारदार गेंदबाजी करने में सफल रहे थे।

आईसीसी टी20 टीम ऑफ़ द ईयर
यशस्वी जायसवाल (भारत), फिल साल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव (कप्तान, भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकन्दर रजा (ज़िम्बाब्वे), अल्पेश रामजानी (युगांडा), मार्क अडायर (आयरलैंड), रवि बिश्नोई (भारत, रिचर्ड एनगारवा (ज़िम्बाब्वे), अर्शदीप सिंह (भारत)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+