ICC ने दिखाई पाकिस्तानी टीम को औकात, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों से गुण्डागर्दी करने वालों को सुनाई सज़ा

PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम अपने घर में तुर्रम खां बनने का प्रयास कर रही है और इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीका के साथ उनका त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में मैच था। पाक प्लेयर्स मैदान पर बेहद घटियापन पर उतर आए थे।

353 रनों का लक्ष्य हासिल कर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली पाक टीम ने फील्डिंग के दौरान बेहद घिनौनी चीजें की। दक्षिण अफ्रीकी टीम उनके घर में मेहमान के तौर पर खेलने के लिए आई थी। इसका कोई ध्यान पाक प्लेयर्स ने नहीं रखा और अब आईसीसी को आगे आना पड़ा है।

pakistan team

क्रिकेट को भद्र लोगों का गेम कहा जाता है लेकिन पाकिस्तानियों ने इसे एक तरह से गुण्डों का गेम बना दिया। यह उनकी हरकतों से दिख रहा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा तक को नहीं छोड़ा। जब वह आउट होकर पवेलियन की तरफ जाने लगे, तो साउद शकील और कामरान गुलाम उनके सामने जाकर जानबूझकर गलत तरीके से जश्न मनाने लगे।

शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान में उनका बेस्ट गेंदबाज माना जाता है लेकिन नए खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ वह फिजिकल फाईट पर उतर आए। जबरन जाकर शाहीन अफरीदी ने इस प्लेयर के साथ भिड़ने का प्रयास किया। आईसीसी ने मैच के दौरान इन सभी घटनाओं को नोट किया और एक्शन लेने का फैसला लिया।

मुकाबला समाप्त होते ही दूसरे दिन आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया और तीन प्लेयर्स को जुर्माना भरने का आदेश दिया। शाहीन अफरीदी के ऊपर उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा शकील और कामरान गुलाम के ऊपर 10-10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 352 रनों का बेहतरीन स्कोर हासिल किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। सलमान अली और रिजवान के बल्ले से शतकीय पारियां देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+