ICC ODI Rankings: पाकिस्तान ने वनडे रैंकिंग में भारत को पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया बनी नंबर वन
india vs pakistan, ODI team rankings: आईसीसी वनडे वर्ल्ड का आयोजन इस साल भारत में किया जाएगा। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

ICC ODI team rankings latest updates: गुरुवार को आईसीसी की तरफ से ताजा वनडे रैंकिंग शेयर कर दी गई है। नए वनडे रैंकिग में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारतीय टीम को इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, जिसका असर रैंकिंग पर देखने को मिल रहा है।
पाकिस्तान निकली आगे: वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम भारत को पछाड़कर आगे निकल गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में 4-1 से मिली जीत के कारण पाकिस्तान की टीम इस रैंकिंग में नंबर दो पर आ गई है। वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान से एक प्वाइंट कम होने के कारण तीसरे नंबर पर है। भारतीय टीम अपनी स्थिति को सुधारना चाहेगी।
टॉप पर ऑस्ट्रेलिया: वनडे रैंकिंग में 118 प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। ऑस्ट्रेलिया के पास पहले 113 प्वाइंट्स थे जो अब बढ़कर 118 हो गए है। ऑस्ट्रेलिया ने ये उपलब्धि भारत को हराने के बाद ही हासिल की है।
पाकिस्तान ने पहली बार किया ये काम: वनडे रैंकिंग के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम टॉप पर पहुंची थी। लेकिन वह ज्यादा समय तक वहां रहने में कामयाब नहीं रही। न्यूजीलैंड ने पांचवें वनडे में पाकिस्तान को हराकर उन्हें नंबर दो पर खिसका दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी।
जानिए बाकी टीमों का हाल: न्यूजीलैंड (104 अंक) चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड (101 अंक) के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं दक्षिण अफ्रीका (छठे स्थान पर) और बांग्लादेश (सातवें स्थान पर) अपनी जगह बरकरार रखा है। अफगानिस्तान ने अपने रेटिंग अंक में सुधार किया जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के वनडे प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है।
ऑस्ट्रेलिया से मिली थी हार: आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications