ZIM vs OMAN, Toss: सुपर सिक्स के पहले मैच में धमाल मचाने को तैयार जिम्बाब्वे, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Zimbabwe vs Oman, Super Sixes, Match 1: बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मैच खेला जा रहा है।

Zimbabwe vs Oman, Super Sixes, Match 1: ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओमान की कोशिश जिम्बाब्वे को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। अब तक जिम्बाब्वे का प्रदर्शन वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में शानदार रहा है। जिम्बाब्वे टीम ओमान के सामने बड़ा लक्ष्य रख सकती है।

जिम्बाब्वे को नहीं मिली है एक भी हार: वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबलों में जिम्बाब्वे की टीम को जीत मिली थी। जिम्बाब्वे की कोशिश जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखने की होगी। जिम्बाब्वे अगर ऐसा करने में सफल होती है तो वह भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Zimbabwe vs Oman 1

ओमान कर सकती है हैरान: ओमान की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। वह जिम्बाब्वे को हराकर सुपर सिक्स में सभी को हैरान कर सकती है। ओमान ने जबरदस्त प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दूसरे राउंड में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में टीम की कोशिश अपने प्रदर्शन को सुपर सिक्स में जारी रखने की होगी। बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है।

वेस्टइंडीज को लग सकता है झटका: दूसरी तरफ अपने पहले चार में से दो मैच गंवाने वाली वेस्टइंडीज की टीम के लिए वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना आसान नहीं दिखाई पड़ रहा है। वेस्टइंडीज को ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वेस्टइंडीज को अब सुपर सिक्स के लगभग सभी मुकाबलों को जीतना होगा। इसके साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: जिम्बाब्वे और ओमान वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), वेसली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंडाई चतारा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।

ओमान की प्लेइंग इलेवन: कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, शोएब खान, अयान खान, नसीम खुशी (डब्ल्यू), फैयाज बट, कलीमुल्लाह, बिलाल खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+