ICC ने बदल दिया विवादित नियम, मैदानी अम्पायर नहीं दे पाएगा फैसला, गांगुली ने दिखाई दादागीरी
आईसीसी ने नियम में बदलाव करने की सुचना वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने वाली दोनों टीमों को दी है। लम्बे समय से यह नियम विवादों में रहा है।

ICC Changed soft signal rule: आईसीसी ने मैदानी नियमों में एक अहम बदलाव करने का ऐलान किया है। सॉफ्ट सिग्नल के तहत किसी भी निर्णय को तीसरे अम्पायर के पास भेजने से पहले कोई न कोई फैसला देना होता था। इसे बदलने की तैयारी है। इस फैसले को तीसरा अम्पायर बदल पाएगा।
पहले ऐसा होता था कि पूरी तरह से स्थिति साफ़ नहीं हो पाने के कारण तीसरा अम्पायर भी मैदानी अम्पायर के निर्णय को बरकरार रखता था। अब सॉफ्ट सिग्नल की आवश्यकता नहीं होगी। मैदानी अम्पायर सीधे तीसरे अम्पायर से पूछ सकेगा और वीडियो के आधार पर टीवी अम्पायर फैसला देगा।
खबरों के अनुसार यह नियम अगले महीले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में लागू होगा। 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड के द ओवल में यह मुकाबला खेला जाना है।
आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। सौरव गांगुली इस समिति के हेड हैं। फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों को इसके बारे में सूचना दे डी गई है। इसके अलावा खराब रौशनी होगी, तो फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक और अहम चीज यह भी है कि आवश्यकता पड़ने पर छठे दिन को मैच में रिजर्व डे भी रखा जा सकेगा। हेलमेट अनिवार्य होंगे और नो बॉल के बाद फ्री हिट में स्टंप्स पर लगे रनों को रन फ्रॉम नाऊ ऑन माना जाएगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सॉफ्ट सिग्नल का नियम हमेशा से ही विवादों में रहा है। कई बार बल्लेबाजों को इस वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा है। नियमों के अनुसार मैदानी अम्पायर को सॉफ्ट सिग्नल के बाद ही तीसरे अम्पायर के पास जाना होता था।
क्रिकबज के अनुसार बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि सॉफ्ट सिग्नल के नियम को लेकर 2021 में आईसीसी के एक मंच पर मामला उठाया गया था। गौरतलब है कि इस नियम को बदलने जाने का स्वागत क्रिकेट जगत ने किया है। अब कुछ भी देखे बिना मैदानी अम्पायर सीधे तीसरे अम्पायर की मदद ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications