IND vs AUS : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा? स्टार क्रिकेटर की खूबसूरत वाइफ ने दिया ये जवाब

ICC Champions Trophy 2025 first semi-final match IND vs AUS : आज दुबई की धरती पर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि पूरा देश टीम इंडिया के लिए प्रार्थना कर रहा है। हर हिंदुस्तानी चाहता है कि आज भारत कंगारूओं की टीम को परास्तकरके विश्वकप 2023 की हार का बदला ले।

जबकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की भी पूरी कोशिश रहेगी कि वो आज भारत को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश करे।

IND vs AUS

तो वहीं इसी बीच भारत के स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा की पत्नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हु उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बारे में खुलकर बातें कीं।

'निश्चित रूप से हम यह मैच जीतने जा रहे हैं' (IND VS AUS)

उन्होंने कहा कि'निश्चित रूप से हम यह मैच जीतने जा रहे हैं, क्योंकि क्रिकेट में भारत बनाम पाकिस्तान के बाद एक बहुत ही दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया है। हम पिछले कुछ सालों से देख रहे हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच बहुत ही रोमांचक होते हैं।'

'सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के क्रिकेट प्रेमियों को पूरा भरोसा है कि हम सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मैं पूरे देश और क्रिकेट लवर्स की ओर प्रार्थना करती हूं कि हम आज का मैच बहुत अच्छे मार्जिन से जीतें, टीम इंडिया को गु़ड लक। '

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की टीमें (IND vs AUS)

  • भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी। टीम में कोई बदलाव नहीं, वही टीम उतरी है जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।
  • ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा। टीम में कूपर-संघा की एंट्री हुई है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कहां देखें( (IND vs AUS)

पहला सेमीफाइनल तो आज है दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलेंड के बीच में होगा। आपको बता दें कि आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार पर होगी तो वहीं आप स्टार स्पोर्टस पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच में अब तक 151 मैच हुए हैं, जिसमें 84 मैच कंगारुओं ने जीते हैं, जबकि 57 मैचों में भारत विजयी हुआ है। जबकि 10 मैचों में कोई रिजल्ट नहीं आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+