IND vs AUS Final: फाइनल में कंगारुओं से ज्यादा भारत को इस बात से खतरा! वजह जान टूट जाएगा फैंस का दिल

World Cup final 2023, India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप का अभी तक का सफर शानदार गुजारा है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत की कोशिश फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत हासिल करने की होगी।

अंपायर से भारत को खतरा: भारतीय टीम फाइनल मैच जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। लेकिन मुकाबले से ठीक पहले फैंस को एक ऐसी खबर मिली है जिससे उनके चेहरे मायूस हो गए हैं। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स की घोषणा कर दी है। आईसीसी की तरफ से जिन अंपायरों का नाम इस मुकाबले के लिए शामिल किया गया है वह भारत के लिए शुभ नहीं रहे हैं।

World Cup final 1

भारत को मिली थी हार: भारतीय टीम को फाइनल में इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड केटलबोरो से खतरा है। रिचर्ड केटलबोरो ने आखिरी बार पिछली बड़ी आईसीसी नॉकआउट मैच में भारत के मैच में अंपायरिंग की थी। जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2014 फाइनल में भी रिचर्ड अंपायर रहे थे। इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भारत हार गई थी

भारत के लिए रहे हैं अशुभ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015 के सेमीफाइनल में भी रिचर्ड केटलबोरो बतौर अंपायर मैदान में मौजूद थे। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार झेलना पड़ा था। साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम को हार मिली थी और इस दौरान भी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो थे। भारत के खिलाफ रिचर्ड केटलबोरो का यह रिकॉर्ड देखकर फैंस चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

फाइनल के लिए अंपायरों की लिस्ट

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो (इंग्लैंड) और रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
तीसरा अंपायर: जोएल विल्सन (त्रिनिदाद और टोबैगो)
चौथा अंपायर: क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड)
मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+