Dream11: भारत-पाकिस्तान मैच में मालामाल बनने का मौका! इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव

IAC vs PNC WCL 2024 Final Dream 11: भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। क्रिकेट के दिग्गज शनिवार को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2024 के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं। पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम का दबदबा रहा है। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचने का काम किया है।

पाकिस्तान को मिली थी जीत

पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज़ चैंपियन पर 20 रन की शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अनुभवी गेंदबाज़ों की अगुआई में उनके गेंदबाज़ी आक्रमण ने विंडीज़ की पारी को 19.5 ओवर में 178 रन पर समेट दिया।

IAC vs PNC 1

मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम की पिच में लगातार गति और उछाल रहती है। जो बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद है और यहां बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में कामयाब रहते हैं। जबकि स्पिनरों को मैच बढ़ने के साथ कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है। पिच में थोड़ा टर्न भी मिल सकता है। मुख्य रूप से मुकाबले में ध्यान तेज गेंदबाजों पर होगा। तेज गेंदबाजों के लिए इस विकेट पर अधिक सहायता मिल सकती है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में अपनी ताकत का परिचय देते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को 86 रनों से हराया। युवराज सिंह की अगुआई में शानदार फॉर्म में चल रही बल्लेबाजी लाइनअप ने निर्धारित 20 ओवरों में 254/6 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 168/7 पर सिमट गई। जिसमें धवल कुलकर्णी और पवन नेगी ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

बेस्ट ड्रीम 11 टीम

कप्तान: इरफान पठान
उपकप्तान: रॉबिन उथप्पा
विकेटकीपर: रॉबिन उथप्पा, कामरान अकमल
बल्लेबाज: यूसुफ पठान, शरजील खान, सोहेब मकसूद
ऑलराउंडर: युवराज सिंह, इरफान पठान, शोएब मलिक
गेंदबाज: हरभजन सिंह, वहाब रियाज़, धवल कुलकर्णी

भारतीय चैम्पियन: युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी।

पाकिस्तान चैम्पियन: यूनिस खान (कप्तान), मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज़, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, तनवीर अहमद, मुहम्मद हफीज, आमिर यामीन, शोएब मलिक, सोहेब मकसूद, शरजील खान, उमर अकमल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+