आकाश दीप ने भारतीय टीम में खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, फ़िलहाल धांसू टी20 लीग में खेलने को तैयार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर कहर ढाने वाले आकाश दीप एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। इस बार वह बंगाल प्रो टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएँगे। इस लीग में वह सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। आकाश दीप ने टीम इंडिया के लिए लम्बा खेलने की इच्छा जताई है।
अपना अनुभव साझा करते हुए वह बताते हैं कि सबसे पहले मुझे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ए के लिए चुना गया, तब मैं बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहा था, तभी मुझे अपने भारत कॉल-अप के बारे में पता चला। मैं वह खिलाड़ी नहीं हूं जो टीम इंडिया में चुने जाने से खुश हो जाऊं, बल्कि मैं अपने देश के लिए कम से कम 50 से 100 टेस्ट खेलना चाहता हूं।

बंगाल प्रो टी20 के बारे में उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो महीने से आईपीएल खेल रहा हूं और पूरी कोशिश करूंगा कि इस अनुभव का फायदा अपनी टीम को पहुंचा पाऊं और हम एक कड़े प्रतिस्पर्धी बन कर उभरें। आकाश दीप ने आगे कहा कि मैं इस साल पूरी तरह से अपने खेल का मजा ले रहा हूं और इस लीग के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हूं।
गौरतलब है कि बंगाल प्रो टी20 टूर्नामेंट कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेली जाएगी। लीग 11 जून से शुरू हो रही है। सिलीगुड़ी की टीम दोनों वर्गों में है। आईपीएल की तर्ज पर बने इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले होंगे। आकाश दीप इस लीग में मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications