रमीज़ राजा की अकड़ हुई खत्म, अब भारत के बारे में कही एक चौंकाने वाली बात
रमीज़ राजा ने भारत और भारतीय फैन्स को लेकर बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष के तौर पर दिए बयानों का जिक्र भी किया है।

Ramiz Raja praises Indian fans: पीसीबी अध्यक्ष रहते रमीज़ राजा ने भारत और बीसीसीआई के लिए कुछ तीखे बयान दिए थे। उस समय उन्होंने यहां तक कहा था कि एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं आएगी, तो हम भी वहां वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे। अब रमीज़ राजा को पद से हटा दिया गया है इसलिए बयानों में भी अंतर आ रहा है। रमीज़ राजा ने भारतीय फैन्स की तारीफ की है और कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने कड़े बयानों का कारण भी बताया है।
अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज़ राजा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैंने वर्षों से भारत में रहते हुए लुत्फ़ उठाया है। क्रिकेट दूरियों को कम करता है। एक कमेंटेटर और एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे भारत से बहुत प्यार मिला है। भारत को लगा कि पाकिस्तान में एशिया कप नहीं हो सकता। भारत बिना किसी चर्चा के एशिया कप से हट गया जो काफी दर्दनाक रहा। मैंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया।
गौरतलब है कि बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने अचानक कहा था कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाने वाली है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाना चाहिए। पीसीबी की तरफ से रमीज़ राजा की तरफ से लगातार बयान आने लगे थे।
रमीज़ राजा ने दो कदम आगे जाते हुए कहा कि टीम इंडिया अगर पाकिस्तान में नहीं आएगी, तो हम वहां वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं जाएंगे। इससे वर्ल्ड कप कोई नहीं देखेगा। रमीज़ राजा ने कहा था कि हम अपने रुख पर अड़े रहेंगे। हालांकि अब पीसीबी से उनको बर्खास्त करते हुए नजम सेठी को अध्यक्ष बनाया गया है। देखना होगा कि एशिया कप मामले में आगे क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications