‘टीम में वैरायटी चाहिए, R Ashwin नहीं’, पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दिया बड़ा बयान

टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।

नई दिल्ली, जुलाई 31: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के लिए लंबे समय के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) की भी टीम में वापसी देखने को मिली। पहले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया और केवल 22 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले। टीम में उनकी वापसी को टी20 वर्ल्ड कप से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल का ऐसा कहना है कि विश्व कप की टीम में अश्विन की कोई जगह नहीं बनती।

ये भी पढ़ें- क्या फिर से चोटिल हुए KL Rahul? जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने के बाद खुद अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

8 महीने बाद हुआ कमबैक

8 महीने बाद हुआ कमबैक

रवि अश्विन की पूरे 8 महीने के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन ने करीब चार साल के बाद इस फॉर्मेट में कमबैक किया था। फिर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी खेले थे, लेकिन इसके बाद उनको इस फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया। अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से अनुभवी स्पिनर पर भरोसा जताया है।

पार्थिव को चाहिए वैरायटी

पार्थिव को चाहिए वैरायटी

हालांकि, पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल का ऐसा मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए आर अश्विन के चुने की जाने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि भारत के पास युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के रूप में दो 'अटैकिंग' ऑप्शन मौजूद हैं।

क्रिकबज के शो पर पार्थिव ने कहा, ''वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में भारत अगर दो स्पिनर्स के साथ जाता है, तो मैं अश्विन की जगह पर रवि बिश्नोई को देखना चाहूंगा। मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं अश्विन को टी20 विश्व कप खेलते हुए नहीं देखता। मुझे कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल में विविधता चाहिए। रिस्ट स्पिनर बीच-बीच में वह आक्रामक विकल्प देते हैं, जो अश्विन आपको नहीं देते।''

चहल को मिला रेस्ट

चहल को मिला रेस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम से आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी चहल नहीं खेलेंगे। अब वो सीधा एशिया कप से टीम में वापसी करेंगे। वहीं, कुलदीप यादव को पहले टी20 मैच में प्लेइंग-11 का टिकट नहीं मिल सका था। विंडीज के खिलाफ सीरीज ओपनर में आर अश्विन और रवि बिश्नोई के अलावा रवींद्र जडेजा खेले थे। अश्विन और बिश्नोई के खाते में 2-2 विकेट आए, जबकि जडेजा को भी 1 विकेट मिला।

अश्विन का टी20 करियर

अश्विन का टी20 करियर

35 वर्षीय स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन टीम इंडिया के लिए T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट विकेट लेने क मामले में टॉप-5 में शुमार है। अभी तक खेले 52 T20I मैचों में उन्होंने 20.95 की औसत से कुल 63 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 4/8 का रहा।

ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर उन्होंने 5 T20I मुकाबलों में 5 विकेट लिए हैं, जबकि अभी तक खेले चार टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन ने 15.27 की औसत से कुल 26 विकेट झटके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+