गौतम गंभीर का इंटरव्यू कितने टाइम तक चला? क्या सवाल पूछे और कैसा रहा सलाहकार समिति का रेस्पोंस

Gautam Gambhir Interview: गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच के लिए अपना इंटरव्यू मंगलवार को दिया था। इसके बाद अब फाइनल निर्णय बीसीसीआई के पास जाएगा। फ़िलहाल मामला प्रोसेस में है। गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच के लिए पहली पसंद माना जा रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच डब्ल्यू वी रमन का इंटरव्यू भी हुआ है। दोनों ने ही इस प्रतिष्ठित पोस्ट के लिए आवेदन किया था। गौतम गंभीर का इंटरव्यू बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सामने हुआ था। इसमें तीन लोग शामिल थे।

gautam gambhir

क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे आदि शामिल थे। गौतम गंभीर का इंटरव्यू कैसा रहा, यह एक बड़ा सवाल है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो गौतम गंभीर का इंटरव्यू करीबन 40 मिनट तक चला है। डब्ल्यू वी रमन का इंटरव्यू भी उसी दिन हुआ।

दोनों ही उम्मीदवारों ने संतोषजनक जवाब दिए हैं। अशोक मल्होत्रा कॉमेंट्री में भी व्यस्त हैं, इस वजह से वह वीडियो कॉल के जरिये जुड़े थे। इस समय की स्थिति को देखा जाए, तो गौतम गंभीर काफी आगे हैं। गंभीर के पास आईपीएल में कोचिंग का अनुभव है और वह केकेआर को इसी साल खिताब दिलाने में सफल रहे हैं।

जहाँ तक सवालों की बात है, तो ये क्रिकेटिंग ज्ञान, तकनीक, योजना और मानसिकता से जुड़े होते हैं। एक कोच के रूप में किस तरह टीम को आगे लेकर जाया जाएगा। इन सभी सवालों के इर्द-गिर्द ही इंटरव्यू होता है।

आईपीएल के समय गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच मुलाक़ात हुई थी। इसका फोटो भी सामने आया था। इससे कयास लगाये जा रहे थे कि गंभीर को मना लिया गया है। हालांकि बाद में जय शाह ने कहा था कि इस विषय पर मेरी कोई बात नहीं हुई। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप से के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होगा, तब तक टीम इंडिया के नए कोच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+