क्या बीसीसीआई के 125 करोड़ रुपये इनाम से रोहित शर्मा को मिलेंगे सबसे ज्यादा पैसे? जानें कैसे होगा बंटवारा

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से टीम इंडिया ने जीत छीन ली और खिताब हासिल कर लिया। भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के बाद बतौर प्राइज मनी 20 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है।

टीम इंडिया के ऊपर बीसीसीआई की भी मेहरबानी देखने को मिली है। बोर्ड ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम को करोड़ों का इनाम देने का ऐलान किया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने यह इनाम दिया है लेकिन इसका बंटवारा कैसे होगा? यह बड़ा सवाल है। रकम 125 करोड़ की है।

rohit sharma

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के 15 सदस्यों में राशि का बंटवारा होगा। इनमें चार अतिरिक्त खिलाड़ी और अनुमानित 15 स्टाफ सदस्य होंगे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सहयोगी स्टाफ का नेतृत्व किया, जिसमें विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच), पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), टी दिलीप (क्षेत्ररक्षण कोच), तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञ, तीन फिजियो, एक प्रशिक्षक, प्रबंधक, लॉजिस्टिक्स मैनेजर, वीडियो विश्लेषक, सिक्योरिटी और इंटीग्रीटी ऑफिसर शामिल थे।

टीम के हर खिलाड़ी को कम से कम 5 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद की जा सकती है। रिजर्व खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सदस्य को कम से कम 1 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यह वितरण ऑन फील्ड और ऑफ़ द फील्ड सपोर्ट के लिए दिया जाना है। हर किसी ने कहीं न कहीं टीम की जीत में योगदान दिया है।

आज बोर्ड के पास काफी पैसा है और धन राशि भी बहुत है। 1983 में प्रति खिलाड़ी 25 हजार रुपये मिले थे, इसे पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने याद किया। आईसीसी ने ही टीम इंडिया को बतौर विनिंग टीम 20 करोड़ से ज्यादा की धन राशि दी है। इसके बाद बीसीसीआई ने छप्पर फाड़ पैसा देने का फैसला लिया है।

भारतीय टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में हर विभाग में धांसू प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही अपना जलवा दिखाया है। अब टीम इंडिया अपने आगामी दौरे पर जिम्बाब्वे जाने वाली है। वहां शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+